{"_id":"59bb4f7b4f1c1b32688b4aed","slug":"indian-football-team-slips-below-10-places-in-fifa-world-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":" भारतीय फुटबॉल टीम को लगा तगड़ा झटका, रैंकिंग में हुआ बड़ा नुकसान","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय फुटबॉल टीम को लगा तगड़ा झटका, रैंकिंग में हुआ बड़ा नुकसान
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
Updated Fri, 15 Sep 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम
भारतीय फुटबॉल टीम को फीफा द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में 10 स्थान का भारी नुकसान हुआ है। टीम को दस स्थानों का नुकसान हुआ है। भारतीय टीम टॉप 100 टीमों से बाहर होकर अब 107वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, जर्मनी ने ब्राजील को पछाड़ते हुए एक बार फिर फीफा रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुनील छेत्री के नेतृत्व वाली भारतीय फुटबॉल टीम ने हाल ही में खेले गए तीन में से दो मैचों में जीत हासिल की है और एक मैच ड्रॉ खेला है। इसके बाद भारतीय टीम को जुलाई में फीफा रैंकिंग में 96वां स्थान हासिल हुआ था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : गुरप्रीत ने रचा इतिहास, बने यूरोपा लीग में खेलने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर
विज्ञापन
बता दें कि ट्राई सीरीज फुटबॉल टूर्नामेंट में भारत ने जहां मॉरीशस और सैंट किट्स को मात दी थी जबकि नेविस के साथ उसका मैच ड्रॉ हुआ था। इसके बाद भारत ने 2019 एएफसी एशिया कप क्वालीफिकेशन के तीसरे दौर में मकाऊ को विदेशी जमीं पर 2-0 से मात दी थी। मई के बाद से पहली बार भारत फीफा रैंकिंग में शीर्ष 100 टीमों की रैंकिंग से बाहर हुआ है।
बहरहाल, फीफा रैंकिंग में जर्मनी से पिछड़ने के बाद ब्राजील दूसरे और यूरोपियन चैम्पियन पुर्तगाल तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा, अर्जेटीना की टीम एक स्थान फिसलते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इस रैंकिंग में शीर्ष-10 टीमों की सूची में बेल्जियम, पोलैंड, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, चिली और कोलंबिया शामिल हैं।