फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   indian football team qualifying for the third round of the 2023 AFC Asian Cup qualifiers

एशियाई कप क्वालीफायर्स: अफगानिस्तान को ड्रॉ पर रोककर भारत तीसरे दौर में पहुंचा

Tue, 15 Jun 2021 10:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 15 Jun 2021 10:18 PM IST
सार

अफगानिस्तान को ड्रॉ पर रोककर भारतीय फुटबॉल टीम एशियाई कप क्वालीफायर्स के तीसरे दौर में पहुंच गई है। बता दें कि दोनों टीमें विश्व कप 2022 की दौड़ से पहले ही बाहर हो गई थी। एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर्स के तीसरे दौर में पहुंचने के लिए भारत को ड्रॉ जबकि अफगानिस्तान को जीत की जरूरत थी।

विज्ञापन
indian football team qualifying for the third round of the 2023 AFC Asian Cup qualifiers
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : social media

विस्तार

सुनील छेत्री की अगुवाई वाली भारतीय फुटबॉल टीम ने मंगलवार को अफगानिस्तान को ड्रॉ पर रोक दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर्स के तीसरे दौर में पहुंच गई।ग्रुप ई के अंकतालिका में भारत सात अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत के नाम आठ मैचों में एक जीत, चार ड्रा और तीन हार से सात अंक रहे जबकि अफगानिस्तान इतने ही मैचों में छह अंक के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं, पहले व दूसरे स्थान पर क्रमशः कतर (22 अंक) और ओमान (15) मौजूद हैं। बता दें कि दोनों टीमें विश्व कप 2022 की दौड़ से पहले ही बाहर हो गई थी। एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर्स के तीसरे दौर में पहुंचने के लिए भारत को ड्रॉ जबकि अफगानिस्तान को जीत की जरूरत थी।

विज्ञापन


अगर मैच की बात करें तो पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर छूटने के बाद अफगानिस्तान ने दूसरे हाफ में आक्रामक शुरूआती की। मैच के 57वें मिनट में गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने बच्छा बचाव कर अफगानिस्तान को बढ़त हासिल करने से रोक दिया। बांग्लादेश के खिलाफ दो गोल करने वाले छेत्री इस मैच में करिश्माई खेल नहीं दिखा सके और उन्हें मैच के 69वें मिनट में बाहर बुला लिया गया। भारत को 75वें मिनट में उस समय सफलता मिली जब मनवीर के पास पर आशिक ने गोल पोस्ट की तरफ शॉट लगाया और अजीजी ने उसे रोकने के बाद आत्मघाती गोल कर दिया। अफगानिस्तान की टीम हालांकि 82वें मिनट में नुर हुसिन की मदद से भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत संधू को छकाने में सफल रही। बराबरी के बाद अफगानिस्तान ने आक्रमण और तेज किया लेकिन भारतीय टीम ने उन्हें गोल करने में सफल नहीं होने दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed