{"_id":"5db97bdc8ebc3e016a183a08","slug":"indian-football-skipper-sunil-chhetri-express-concern-on-toxic-delhi-weather-after-deepawali","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री भी दिल्ली की दमघोंटू हवा से परेशान, बोले- आंखों में जलन होती है","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री भी दिल्ली की दमघोंटू हवा से परेशान, बोले- आंखों में जलन होती है
Wed, 30 Oct 2019 05:41 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 30 Oct 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
सुनील छेत्री
- फोटो : एएनआई
दिवाली के बाद देश की राजधानी दिल्ली में हर साल प्रदूषण बढ़ जाता है। पूरा एनसीआर गैस चैंबर में तब्दील हो जाता है। आम आदमी जहरीली गैस, स्मॉग और धुंधभरी हवा में जीने को मजबूर है। इस परेशानी से भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री भी जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
India football team captain Sunil Chhetri: When we come to Delhi, we feel irritation in our eyes. Some foreign players wear masks. A lot of people don't stay here for Diwali, they venture out. All of us should come together and think how do we rectify this. pic.twitter.com/4bjEyGVFrb
— ANI (@ANI) October 30, 2019विज्ञापन
बुधवार को छेत्री ने कहा कि राजधानी का प्रदूषण खेल और खिलाड़ियों के लिए गहरी चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि, 'मैं दिल्ली का ही हूं, लेकिन मुझे भी प्रदूषण से चिंता होती है। वैसे भी मेरा दिल्ली आना-जाना कम हो गया है। हम यहां जब भी मैच के लिए आते हैं तो एक दिन पहले ही आते हैं ताकि यहां ज्यादा दिन न रहना पड़े। यहां तक कि आंखों में जलन होने लगती है। कुछ विदेशी खिलाड़ी मास्क पहनते हैं। अधिकतर लोग दिवाली के दौरान दिल्ली में रुकना पसंद नहीं करते। हम सभी को एकसाथ इस इस ओर कुछ सोचना होगा और समझना होगा कि किस तरह इस समस्या से पार पाया सकता है।
विज्ञापन