{"_id":"5d39a0a58ebc3e6cc8025ed7","slug":"indian-football-drop-to-103-in-fifa-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत फीफा रैंकिंग में दो पायदान नीचे 103वें नंबर पर खिसका","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारत फीफा रैंकिंग में दो पायदान नीचे 103वें नंबर पर खिसका
Fri, 26 Jul 2019 08:08 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 26 Jul 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फुटबॉल टीम फीफा की गुरुवार को जारी विश्व रैंकिंग में दो पायदान नीचे 103वें स्थान पर खिसक गई है। भारत इस महीने के शुरू में अहमदाबाद में इंटरकॉन्टिनेंटल कप में दो मैच हार गया था जबकि एक मैच उसने ड्रॉ खेला था। भारत ताजिकिस्तान से 2-4 से और उत्तर कोरिया से 2-5 से हार गया था जबकि सीरिया के खिलाफ उसने 1-1 से ड्रॉ खेला था।
विज्ञापन
भारत के 1214 रैंकिंग अंक हैं और पिछली बार से उसके पांच अंक कम हुए हैं। भारतीय टीम अब एशियाई देशों में 18वें स्थान पर है। ईरान (23वां) एशियाई देशों में शीर्ष पर है। उसके बाद जापान (33), कोरिया (37), ऑस्ट्रेलिया (46) और कतर (62) का नंबर आता है।
विज्ञापन
विश्व रैंकिंग पर गौर करें तो बेल्जियम सूची में शीर्ष पर है। उसके बाद ब्राजील, फ्रांस, इंग्लैंड और उरूग्वे का नंबर आता है।