फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   indian cricket players beat bollywood team in football match

बॉलीवुड पर भारी पड़े क्रिकेटर

Sun, 31 Mar 2013 12:03 AM IST
नई दिल्ली/भरत पांडेय
नई दिल्ली/भरत पांडेय Updated Sun, 31 Mar 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
indian cricket players beat bollywood team in football match

राजधानी दिल्ली में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों ने फुटबॉल में भी अपना लोहा मनवाया। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने फुटबॉल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बॉलीवुड की टीम को हराया। साथ ही साबित किया कि वे क्रिकेट के साथ ही फुटबॉल के भी बेहतर प्लेयर्स है। भारतीय क्रिकेटरों के फुटबॉल में कमाल का खुमार दर्शकों में देर तक छाया रहा।

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और बॉलीवुड के बीच चैरिटी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, हरभजन सिंह, जहिर खान और बॉलीवुड के कलाकार अभिषेक बच्चन, राज कुंद्रा, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, करण वाही सहित अनेक लोग इस मैच में शामिल हुए।
विज्ञापन


देर रात तक चले मैच में इंडियन क्रिकेटर्स टीम ने बॉलीवुड की टीम को तीन गोल से पराजित किया। ऑल हॉर्ट फुटबॉल क्लब की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और और ऑल स्टार फुटबॉल क्लब की ओर से बॉलीबुड के कलाकार मैच में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से फुटबॉल टीम का नेतृत्व विराट कोहली और बॉलीवुड की टीम का नेतृत्व सिने अभिनेता अभिषेक बच्चन ने किया। दर्शकों ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और बॉलीवुड के कलाकारों के बीच हुए मैच का जमकर लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed