{"_id":"5eeb8033d683c240597c0536","slug":"indian-boys-team-have-a-tough-draw-in-the-afc-under-16-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप में भारतीय टीम को मुश्किल ड्रा, कोच बोले- लड़के तैयार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप में भारतीय टीम को मुश्किल ड्रा, कोच बोले- लड़के तैयार
Thu, 18 Jun 2020 08:25 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 18 Jun 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
इंडिया अंडर 16 फुटबॉल
- फोटो : social Media
भारत को इस साल होने वाली एएफसी अंडर-16 फुटबॉल चैंपियनशिप में मुश्किल ड्रा मिला है, जहां टीम को ग्रुप सी में कोरिया गणराज्य, आस्ट्रेलिया और उज्बेकिस्तान जैसी मजबूत टीमों के साथ रखा गया है।
विज्ञापन
बहरीन में 16 सितंबर से तीन अक्तूबर तक होने वाले टूर्नामेंट का आधिकारिक ड्रा कुआलालंपुर के एएफसी हाउस में किया गया। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टीमें पेरू में 2021 में होने वाले अंडर-17 विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी। भारत ने ताशकंद में ग्रुप बी में शीर्ष रहते हुए अंडर-16 फाइनल्स में जगह बनाई है।
विज्ञापन
ताशकंद में भारत के पूल में मेजबान उज्बेकिस्तान के अलावा बहरीन और तुर्कमेनिस्तान की टीमें शामिल थीं। भारतीय टीम ने तीन मैचों में सात अंक जुटाए थे। टीम ने 11 गोल किए थे, जबकि उसके खिलाफ सिर्फ एक गोल हुआ था। भारतीय टीम ने लगातार तीसरी और कुल नौवीं बार एएफसी अंडर-16 फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन
भारत की अंडर-16 राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडेज ने कहा कि लड़के चुनौती का सामना करने के लिए बेताब हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले किसी तरह की उम्मीदें लगाना पसंद नहीं है। इस स्तर पर सभी टीमों का सामना करना मुश्किल होता है। पिछले कुछ वर्षों में एक टीम के रूप में हमने सुधार किया है। मुझे यकीन है कि मेरी तरह लड़के भी इस चुनौती का सामना करने के लिए बेताब हैं।’