{"_id":"5c8e4453bdec2213fb2cbe46","slug":"india-women-team-storm-into-saff-semis-with-5-0-win-over-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफ कप: भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रेवश","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सैफ कप: भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रेवश
Sun, 17 Mar 2019 06:27 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 17 Mar 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजू यादव के शानदार खेल के दम पर भारतीय महिला फुटबाल टीम ने सैफ चैम्पियनशिप में रविवार को यहां श्रीलंका को 5-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। संजू खुद कोई गोल नहीं कर सकी लेकिन उनके बनाए मौकों पर भारतीय खिलाड़ियों ने चार गोल किए। भारत के लिए पांचों गोल अलग-अलग खिलाड़ियों ने किए।
विज्ञापन
इस जीत से भारतीय टीम ग्रुप बी में शीर्ष पर रही। भारत इस टूर्नामेंट में पिछले 21 मैचों से अजेय है। सेमीफाइनल में भारत का सामना ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहे बांग्लादेश से होगा जबकि एक अन्य सेमीफाइनल में श्रीलंका की टीम नेपाल से भिड़ेगी।
विज्ञापन
चार बार की गत चैम्पियन भारत के ली ग्रेस दांगमेई ने संजू की मदद से मैच के चौथे मिनट में पहला गोल किया। इसके तीन मिनट बाद संजू ने एक और मौका बनाया और इस बार संध्या ने उसे गोल में बदल कर भारत की बढ़त दोगुना की।
विज्ञापन
संजू ने मैच के 36 मिनट में श्रीलंका की रक्षा पंक्ति का भेदकर इंदुमति को पास दिया जिन्होंने गोल कर भारत को 3-0 से आगे कर दिया। मध्यांतर के ठीक पहले संजू ने एक और मौका बनाया और इस बार संगीता ने गेंद को श्रीलंका के गोलपोस्ट में डालने में सफल रही।
हाफ टाइम के बाद भी भारत का दबदबा बरकरार रहा और रतनबाला ने टीम के लिए पांचवां गोल कर श्रीलंका के वापसी के रास्ते को बंद कर दिया।