{"_id":"5c8941c9bdec2213f754e490","slug":"india-women-football-team-begin-saff-title-defence-with-resounding-win-over-maldives","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफ कप: भारतीय महिला टीम ने की शानदार शुरुआत, मालदीव को 6-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सैफ कप: भारतीय महिला टीम ने की शानदार शुरुआत, मालदीव को 6-0 से हराया
Wed, 13 Mar 2019 11:15 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला फुटबॉल टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले चार बार की लगातार चैंपियन भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने सैफ कप के अपने पहले मुकाबले में मालदीव को 6-0 से हराकर शानदार आगाज किया। भारत की ओर से दांगमेई ग्रेस, संध्या रंगनाथन, संजू , इंदुमति काथिरसन और रतनबाला देवी ने मैच में गोल किए।
विज्ञापन
भारत ने पहले मिनट से ही आक्त्रसमक रवैया अपनाया। मुख्य कोच मेयमोल रॉकी ने मुकाबले में किसी भी समय अपनी टीम की आक्त्रसमक रणनीति को नहीं बदला। पहला गोल मैच के आठवें मिनट में 18 गज के बॉक्स के अंदर से ग्रेस ने किया। शुरुआत में ही गोल करने के कारण भारत के खिला?ियों का आत्मविश्वास बढ़ा और उनका खेल बेहतर होता गया।
विज्ञापन
13वें मिनट में संध्या ने अपनी टीम की बढ़त को दोगुना किया। ग्रेस के नाम इस बार असिस्ट रहा। मैच के 22वें मिनट में इंदुमति और पांच मिनट बाद संजू ने गेंद को गोल में डालकर स्कोर 4-0 कर दिया।
विज्ञापन
पहला हाफ समाप्त होने से पहले भारत ने एक और गोल किया। मैच का पांचवां गोल इंजरी टाइम में रतनबाला ने दागा। भारतीय टीम दूसरे हाफ में केवल एक गोल कर पाई। यह गोल 89वें मिनट में संजू ने किया।