फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India vs Oman Indian football team is going to play first international match after 15 months without Sunil Chhetri

15 माह बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच: कप्तान छेत्री की गैरमौजूदगी में युवा भारतीय फुटबॉल टीम की टक्कर ओमान से

Thu, 25 Mar 2021 09:28 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 25 Mar 2021 09:28 AM IST
सार

  • ISL में अच्छा खेल दिखाकर आए भारतीय खिलाड़ी चाहेंगे जीत से आगाज  
  • दोनों टीम के बीच खेले गए नौ मुकाबले: भारत-1, ओमान- 6, ड्रॉ- 2

विज्ञापन
India vs Oman Indian football team is going to play first international match after 15 months without Sunil Chhetri

विस्तार

भारत की युवा फुटबॉल टीम बृहस्पतिवार को जब ओमान के खिलाफ मैत्री मैच में उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी का होगा। भारतीय टीम 15 माह बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री की अनुपस्थिति में टीम बिना किसी दबाव के खेलना चाहेगी। छेत्री कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद इस वायरस से उबर रहे हैं। वह टीम के दो मैत्री मैचों (27 को,यूएई के खिलाफ) में टीम के साथ नहीं होंगे।

विज्ञापन


टीम में खिलाड़ियों की औसत उम्र 24 से जरा ज्यादा है। टीम नवंबर 2019 के बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार खेल दिखाने को तैयार है। इनमें से कई खिलाड़ियों ने हाल में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में अच्छा खेल दिखाया था। छेत्री की गैर मौजूदगी काफी अखरेगी लेकिन भारत ने 2019 में हुए 2022 विश्व कप क्वालिफाइंग राउंड मैच में अपने इस स्टार स्ट्राइकर के बिना दोहा में एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेला था। भारत के नंबर एक गोलकीपर और सीनियर खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह संधू कई मौकों पर टीम की अगुवाई कर चुके हैं।

विज्ञापन

पिछले दोनों मैचों में भारी पड़ा है ओमान

फीफा रैंकिंग में 81वें स्थान पर काबिज ओमान ने 2019 में 2022 विश्व कप क्वालिफायर के दोनों चरणों में भारत (104वीं रैंकिंग) को हराया था जिससे यह मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। ओमान की टीम शनिवार को जोर्डन से गोल रहित ड्रॉ खेलने के बाद यह मैच खेलेगी। इससे पहले उसने दिसंबर 2019 में अपना अंतिम मैच खेला था। ओमान ने पिछले दशक में भारत के खिलाफ छह मैच खेले हैं जिसमें से पांच बार उसने जीत हासिल की है। एक मैच ड्रॉ रहा था। भारतीय टीम 2022 विश्व कप क्वालिफाई करने की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन अब भी 2023 एशिया कप क्वालिफाई करने की  दौड़ में बनी हुई है।

भारतीय टीम

गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, सुभाषीश रॉय चौधरी, धीरज सिंह, आशुतोष मेहता, आकाश मिश्रा, प्रीतम कोटल, संदेश झिंगन, चिंगलेनसाना सिंह, आदिल खान, मंदर राव देसाई, मशूर शीरीफ, रॉलिन बोरगेस, लालेंगमाविया, जैकसन सिंह, रेनियर फर्नांडिज, अनिरुद्ध थापा, बिपिन सिंह, यासिर मोहम्मद, सुरेश सिंह, हलीचरण नारज़री, लालियानज़ुआला चांगते, आशिक कुरुनियान, मनवीर सिंह, इशान पंडिता, हितेश शर्मा, लिस्टन कोलाको।

विज्ञापन

हार का फुटेज देखकर रो पड़े थे कोच स्टिमक

भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने कहा कि टीम के 2019 में विश्व कप क्वालिफायर के शुरुआती मैच के फुटेज देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए थे क्योंकि 82वें मिनट तक बढ़त कायम रखने के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने सितंबर 2019 में गुवाहाटी में ओमान के खिलाफ 2022 विश्व कप क्वालिफायर के पहले मैच में 24वें मिनट में छेत्री की बदौलत 1-0 से बढ़त बना ली थी लेकिन विपक्षी टीम ने अंत में दो गोल कर जीत हासिल कर ली थी। स्टिमक ने कहा,‘पिछले मैचों को देखकर मैं कई बार रो चुका हूं। ओमान के खिलाफ पहला मैच काफी अहम था, उस मैच से फैसला होना था कि हम ग्रुप में पहले दो स्थान (और अगले दौर के लिए क्वालिफाई करने) के लिए मुकाबला करेंगे या नहीं। दुर्भाग्य या इस तरह के महत्वपूर्ण मैचों में खिलाड़ियों के अनुभव की कमी के कारण हम हार गए और इस वजह से मैं हमेशा रोऊंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed