फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India vs Egypt Women's Football India beat Egypt by 1-0 Priyangka Devi hits first international goal

Women's Football: प्रियंगका देवी के पहले अंतरराष्ट्रीय गोल से भारत जीता, मिस्र को 1-0 से दी शिकस्त

Wed, 06 Apr 2022 10:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 06 Apr 2022 10:36 PM IST
सार

प्रियंगका देवी के गोल से भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने बुधवार (छह अप्रैल) को यहां प्रिंस मोहम्मद स्टेडियम में पहले मैत्री मैच में मिस्र की कम रैंकिंग वाली टीम को 1-0 से हराया। भारतीय टीम की ओर से यह प्रियंगका का पहला गोल है।

विज्ञापन
India vs Egypt Women's Football India beat Egypt by 1-0 Priyangka Devi hits first international goal
भारतीय महिला फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियंगका देवी के गोल से भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने बुधवार (छह अप्रैल) को यहां प्रिंस मोहम्मद स्टेडियम में पहले मैत्री मैच में मिस्र की कम रैंकिंग वाली टीम को 1-0 से हराया। भारतीय टीम की ओर से यह प्रियंगका का पहला गोल है। भारत की मेजबानी में जनवरी-फरवरी में हुए एएफसी एशियाई कप के ग्रुप चरण से राष्ट्रीय टीम को बाहर होना पड़ा था क्योंकि मुंबई में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 मामलों के कारण वे टीम उतारने में सक्षम नहीं थे। उस टूर्नामेंट के बाद यह भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला था।
विज्ञापन


पहले हाफ में भारतीय टीम ने दुनिया की 95वें नंबर की मिस्र की टीम के खिलाफ दबदबा बनाने की कोशिश की। कप्तान आशालता देवी ने 18वें मिनट में अच्छा मूव बनाया लेकिन लंबी दूरी से मारे उनके शॉट पर गेंद को कब्जे में लेने वाली अंजू ने निराश किया। इसके दो मिनट बाद मनीषा को गोल करने का बेहतरीन मौका मिला लेकिन दालिमा के पास पर दाएं छोर से उनके शॉट को मिस्र की गोलकीपर ने रोक दिया। 
विज्ञापन


भारत ने लगातार हमले बोलकर विरोधी टीम को दबाव में रखा और इसका फायदा मेहमान टीम को 30वें मिनट में मिला जब प्रियंगका ने उसे बढ़त दिला दी जो अंत में निर्णायक गोल साबित हुआ। मनीषा के क्रॉस पर दालिमा ने प्रियंगका को पास दिया और इस युवा मिडफील्डर ने गोल दागने में कोई गलती नहीं की। भारतीय टीम मध्यांतर तक 1-0 से आगे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने अधिक मौके बनाए। भारतीय मुख्य कोच थॉमस डेनरबी ने फारवर्ड रेनु की जगह प्यारी शाशा को उतारा। प्यारी 53वें मिनट में गोल करने के करीब पहुंची लेकिन गोलकीपर ने उनके हमले को नाकाम कर दिया। दोनों टीम ने इसके बाद गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। भारत ने इस तरह जॉर्डन में पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed