{"_id":"5e5e85cb8ebc3eeb4763c60a","slug":"india-u-16-football-team-s-tajikistan-tour-cancelled-due-to-coronavirus-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: भारतीय अंडर-16 फुटबॉल टीम का तजाकिस्तान दौरा टला, खेलने थे दो दोस्ताना मैच","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोरोनावायरस: भारतीय अंडर-16 फुटबॉल टीम का तजाकिस्तान दौरा टला, खेलने थे दो दोस्ताना मैच
Tue, 03 Mar 2020 09:58 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 03 Mar 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल-कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की अंडर-16 फुटबॉल टीम का तजाकिस्तान का दौरा रद्द हो गया है क्योंकि मेजबान देश ने कोरोना वायरस के चलते भारत सहित 35 देशों के नागरिकों के आने पर रोक लगा दी है। भारतीय टीम को 5 मार्च को रवाना होना था और दो दोस्ताना मैचों में हिस्सा लेना था।
विज्ञापन
तजाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन ने इस बाबत अखिल भारतीय फुटबॉल संघ को भेजे ई-मेल में कहा कि तजाकिस्तान सरकार के निर्देशों के अनुसार कोरोना वायरस के चलते पैदा हुई स्थिति के कारण भारत सहित 35 देशों के नागरिक तजाकिस्तान का दौरा नहीं कर सकते। ऐसे में आगामी दो दोस्ताना मैच रद्द समझे जाएं। इस घातक वायरस के कारण दुनिया भर में 3100 लोग मारे जा चुके हैं जबकि 90000 से ज्यादा संक्रमित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन