फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India to host FIFA U-17 Womens World Cup in 2020

भारत 2020 में होने वाले अंडर-17 महिला फीफा विश्व कप की करेगा मेजबानी

Sat, 16 Mar 2019 01:08 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 16 Mar 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
India to host FIFA U-17 Womens World Cup in 2020
फीफा अंडर-17 विश्व कप

अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो ने घोषणा की कि भारत 2020 में अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा। अमेरिका के मियामी में शुक्रवार को हुई फीफा परिषद की बैठक के बाद इनफैनटिनो ने कहा, 'हमें यह घोषणा कर खुशी हो रही है कि 2020 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के मेजबान देश के लिये भारत की पुष्टि की गई है।'

विज्ञापन


इससे भारत दूसरे फीफा टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले भारत ने 2017 में अंडर-17 पुरूष विश्व कप की मेजबानी की थी। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के महासचिव कुशल दास ने इसकी पुष्टि करते हुए पीटीआई से कहा, 'हम फीफा के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने हमें अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी के अधिकार दिये। इससे देश में महिला फुटबाल का स्तर बढ़ेगा। '
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम देश में महिलाओं के फुटबाल के विकास पर काफी जोर दे रहे हैं। इसलिये हमने अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी के लिये दावेदारी पेश की और अब हमें इसकी मेजबानी मिल गयी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दास ने कहा कि टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए स्थल पर फैसला जल्द ही होगा। उन्होंने कहा, 'हमारे दिमाग में चार-पांच स्थल हैं और हम इन पर जल्द ही फैसला करेंगे।' मेजबान देश के नाते भारत 16 टीमों के इस टूर्नामेंट में स्वत: ही क्वालीफाई हो जायेगा। छह महाद्वीपीय क्वालीफाइंग टूर्नामेंट अभी शुरू होने हैं। अंडर-17 महिला विश्व कप के अलावा भारत ने अंडर-20 महिला विश्व कप की मेजबानी में भी दिलचस्पी दिखाई थी। 


अंडर-17 महिला टूर्नामेंट 2008 में शुरू हुआ था और न्यूजीलैंड ने इसकी मेजबानी की थी। स्पेन मौजूदा चैम्पियन है और भारत में इसके सातवें चरण का आयोजन होगा। एशियाई टीमें इसमें सबसे सफल रही हैं। उत्तर कोरिया (2008 और 2016) ने दो इसके जीता है जबकि जापान ने 2014 और दक्षिण कोरिया ने 2010 में एक एक बार ट्रॉफी जीती थी। गैर एशियाई देशों में फ्रांस ने 2012 और स्पेन ने 2018 में टूर्नामेंट जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed