फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   india lost to singapore by 0-2

सिंगापुर से 0-2 से पराजित हुआ भारत

Wed, 17 Oct 2012 11:29 AM IST
सिंगापुर/एजेंसी
सिंगापुर/एजेंसी Updated Wed, 17 Oct 2012 11:29 AM IST
विज्ञापन
india lost to singapore by 0-2
भारत पहले हाफ में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद सिंगापुर से आज मैत्री अन्तरराष्ट्रीय फुटबाल मैच में 0-2 से पराजित हो गया। चाओ चू कांग स्टेडियम में खेले गए इस मैच में विजेता टीम के लिए खेरूल आमरी ने 43 वें और फजरूल आमरी ने 49 वें मिनट में गोल किए। भारतीय टीम ने हालांकि पहले हाफ में बेहतर खेल दिखाया लेकिन गोल करने के मौके गंवाए। भारत को 62वें मिनट में इस समय झटका लगा जब कप्तान सुनील छेत्री को चोटिल होने के कारण बाहर जाना पडा़। उनकी जगह रॉबिन सिंह को उतारा गया।
विज्ञापन


मैच के नौंवे मिनट में मेहताब हुसैन ने सिंगापुर के बाक्स में घुसपैठ बनाई लेकिन डिफेंडर हैरिस हारून ने मेहताब के क्रास को क्लीयर कर दिया। अगले ही मिनट में क्लिफोर्ड मिरांडा ने डिफेंस की चूक का फायदा उठाते हुए शानदार सेंटर दिया लेकिन हारून ने छेत्री को मौके का फायदा नहीं उठाने दिया। फीका रैंकिंग में 162वें नंबर की टीम सिंगापुर ने 168वें नम्बर की टीम भारत के खिलाफ पहला हाफ समाप्त होने से पहले बढ़त बना ली। खेरूल आमरी ने 43वें मिनट में दांए छोर से क्लीयरेंस को बीच में संभाला और बाक्स में घुसने के बाद आगे बढ़ आए गोलकीपर सुब्रत पाल को छकाकर पहला गोल कर दिया।
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद भारत के पास अच्छा मौका था लेकिन संजू प्रधान ने शानदार क्रास पर छेत्री हैडर लगाने से चूक गए। दूसरे हाफ में भी सिंगापुर ने भारत को शुरूआत में ही दबाव में रखा। फजरूल ने 49वें मिनट में भारतीय गोलकीपर को परास्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed