{"_id":"84a01d8cc88de70b05bff84ede222ab5","slug":"india-lost-again-in-afc-under-19-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएफसी कप में भारत की एक और हार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एएफसी कप में भारत की एक और हार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 11 Oct 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को एएफसी अंडर-19 चैंपियनशिप क्वालीफायर मुकाबले में उज्बेकिस्तान के हाथों 0-3 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन
ग्रुप ए की शीर्ष टीम उज्बेकिस्तान ने अपने सभी तीनों मुकाबले जीत लिए हैं।
दोहा में हुए मुकाबले में विजयी टीम की ओर से असलीद्दीन अबदिएव ने दो और डेवलाटोव बोबिर ने एक गोल दागे। उज्बेकिस्तान के अब तीन मैचों से नौ अंक हैं जबकि इतने ही मैचों से भारत के पास केवल तीन अंक हैं।
टूर्नामेंट में यह भारतीय टीम की दूसरी हार है और इसी के साथ वह अगले वर्ष म्यांमार में होने वाले फाइनल्स से बाहर हो गई है।
उज्बेकिस्तान ग्रुप ए की टीम और मेजबान कतर से अगला मैच खेलेगा। भारत का आखिरी मुकाबला 12 अक्टूबर को तुर्कमेनिस्तान से होगा।
नौ ग्रुप की विजेता तथा छह सर्वश्रेष्ठ रनरअप टीमों को अगले वर्ष म्यांमार में होने वाली चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।