फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India lose to Oman after taking lead in opening World Cup Qualifier

फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर्सः ओमान ने भारत को 2-1 से हराया

Fri, 06 Sep 2019 08:04 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 06 Sep 2019 08:04 AM IST
विज्ञापन
India lose to Oman after taking lead in opening World Cup Qualifier
भारत बनाम ओमान - फोटो : सोशल मीडिया

कप्तान सुनील छेत्री (24वें मिनट) के गोल से बढ़त बनाने के बावजूद भारत को 2022 फीफा विश्व कप क्वालिफायर के अपने पहले मैच में ओमान से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। दुनिया की 87वें नंबर की ओमान की टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए राबिया अलावी अल मंधार (82वें,  89वें मिनट) के अंतिम आठ मिनट में दागे दो गोल से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


दुनिया की 103वें नंबर की भारतीय टीम ने मैच की अच्छी शुरुआत की और पहले हाफ में दबादबा बनाया जिसका फायदा उसे 24वें मिनट में छेत्री के गोल के रूप में मिला। सक्रिय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच दूसरे शीर्ष स्कोरर 35 वर्षीय छेत्री का यह 72वां अंतरराष्ट्रीय गोल है।
विज्ञापन


हालांकि जब लग रहा था कि भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतने में सफल रहेगी तब मंधार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम पर बने दबाव का फायदा उठाते हुए दो गोल दागकर ओमान को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed