फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India is a football country now says FIFA chief  Gianni Infantino

फीफा अध्यक्ष इनफैनटिनो ने कहा- अब फुटबाल नेशन बन गया है भारत  

Thu, 26 Oct 2017 08:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 26 Oct 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
India is a football country now says FIFA chief  Gianni Infantino
जियानी इनफैनटिनो
भारत की मेजबानी में खेला जा रहा फीफा अंडर-17 विश्वकप अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। टूर्नामेंट को फाइनल 28 अक्टूबर को इंग्लैंड और स्पेन के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के फाइनल में शामिल होने भारत पहुंचे फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो ने  घोषणा की कि ‘भारत अब फुटबाल देश बन गया है’।
विज्ञापन


शुक्रवार को फीफा परिषद की होने वाली बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे फीफा अध्यक्ष से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या फीफा अंडर-17 विश्व कप का आयोजन सफल रहा तो इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘सभी भारतीयों को बहुत बहुत शुक्रिया। यह सबसे ज्यादा अहम है। यहां आना खुशी की बात है। ’’ 
विज्ञापन


अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता ने हवाईअड्डे पर इनफैनटिनो का स्वागत किया और दिन में वह एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के साथ भी बैठक करेंगे। सूत्रों के अनुसार इसमें भारत की 2019 में अंडर-20 विश्व कप की मेजबानी को लेकर भी चर्चा हो सकती है और इसकी संभावना अंडर-17 विश्व कप के शानदार आयोजन के बाद बढ़ गयी है जो चीन 1985 को दर्शकों के मामले में पीछे छोड़ने के लिये तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय आयोजन समिति के एक अधिकारी ने कहा, यह सकारात्मक लग रहा है लेकिन सबसे बड़ी खामी यह है कि फीफा ने कभी भी एक ही देश को लगातार विश्व कप की मेजबानी नहीं दी है। लेकिन फीफा परिषद की बैठक यहां हो रही है तो इसमें बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed