{"_id":"5eea0b648ebc3e42cb0e17c5","slug":"india-in-pot-3-with-iran-yemen-and-saudi-arabia-for-thursday-s-afc-u-16-championship-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप ड्रॉ के लिए ‘पॉट थ्री’ में रखा गया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारत को एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप ड्रॉ के लिए ‘पॉट थ्री’ में रखा गया
Wed, 17 Jun 2020 05:54 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 17 Jun 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम
- फोटो : ट्विटर
भारत ने लगातार तीसरी बार और नौंवी बार एएफसी अंडर-16 फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया है। भारत को कुआलांलम्पुर में एएफसी हाउस में गुरूवार को होने वाले एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप के अधिकारिक ड्रॉ के लिए 'पॉट थ्री' में रखा गया है। भारतीय टीम ने ताशकंद में ग्रुप बी में शीर्ष पर रहकर अंडर-16 फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया था।
विज्ञापन
भारतीय टीम ग्रुप के तीन मैचों में 10 गोल करके और एक गोल गंवाकर सात अंक जुटाने में सफल रही जिसमें मेजबान उज्बेकिस्तान, बहरीन और तुर्कमेनिस्तान शामिल हैं। मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिज ने कहा, 'हम ड्रा का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। लड़कों ने उज्बेकिस्तान से ऊपर रहकर, और वह भी उसकी सरजमीं पर ऐसा करके क्वालीफायर में जगह बनाई।'
विज्ञापन