फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India gain 4 places in FIFA rankings

फुटबॉल में भारतीय टीम ने लगाई 'छलांग', डेढ़ साल बाद बेस्ट रैंकिंग पर

Fri, 16 Sep 2016 11:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Sep 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
India gain 4 places in FIFA rankings
- फोटो : demo pic

फुटबॉल में लंबे समय बाद भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आया और वह करीब डेढ़ साल बाद अपनी बेस्ट रैंकिंग पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


फीफा की ओर से जारी नई रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम को अपने से कहीं ऊंची रैंकिंग वाली पुएर्तो रिको (114वीं) टीम को हराने का लाभ मिला और उसने रैंकिंग में चार स्थान की छलांग लगा ली। हालांकि पुएर्तो रिको की रैंकिंग अब काफी गिर गई और टीम 138वें पायदान पर खिसक गई है।
विज्ञापन


भारत अब फीफा रैंकिंग में 148वें स्थान पर पहुंच गया है। भारतीय टीम ने मुंबई में तीन सितंबर को खेले गये अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मुकाबले में पुएर्तो रिको को 4-1 से हराया था। इस जीत से भारत ने 219 रैंकिंग अंक हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल 2015 के बाद यह पहली बार है जब भारत ने शीर्ष-150 में स्थान बनाया है। पिछले साल उसकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 147 थी। भारत की रैंकिंग पिछले कुछ समय से लगातार सुधर रही है। जुलाई में 2019 में होने वाले एएफसी एशियाई कप के क्वालीफाइंग मुकाबले के प्लेऑफ में लाओस को 7-1 से हराया था। पिछले महीने भी भारत अपनी यही रैंकिंग बचाने में सफल रहा था।

भारत एशियाई फुटबॉल संघ देशों की सूची में 26वें नंबर पर है, जबकि इरान शीर्ष पर है और वह वर्ल्ड रैंकिंग में 37वें नंबर पर है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया 45वें और कोरियाा 47वें नंबर पर है। वर्ल्ड रैंकिंग में अर्जेंटीना शीर्ष पर कायम है। इसके बाद बेल्जियम, जर्मनी, कोलंबिया और ब्राजील की टीमों का नंबर आता है।

भारतीय फुटबॉल टीम की हार से शुरुआत

India gain 4 places in FIFA rankings

दूसरी ओर, मडगांव में भारतीय फुटबॉल टीम ने एएफसी अंडर-16 फुटबॉल चैंपियनशिप में निराशाजनक शुरुआत की है। मेजबान टीम को नेहरू स्टेडियम में बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने 3-2 से पराजित कर दिया।

पहले ही मुकाबले में हार के बाद भारतीय टीम के ग्रुप-ए से अगले दौर के लिए क्वालीफाई करने की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारत को अगले मुकाबले में पूर्व चैंपियन ईरान और सऊदी अरब से भिड़ना है। अपने ग्रुप में शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

भारत की ओर से संजीव स्टालिन ने 12वें जबकि बोरिस सिंह थांगजाम ने 36वें मिनट में गोल किए। यूएई की ओर से मानेया अयध ने 35वें, माजिद राशिद ने 53वें और स्थानापन्न अहमद फवाजी ने 74वें मिनट में गोल दागे। हाफ समय तक भारतीय टीम 2-1 से बढ़त पर थी।  लेकिन इसके बाद यूएई ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में ईरान ने सऊदी अरब को 3-2 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed