फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India clash with Kyrgyzstan in AFC U-23 Football Asia Cup

फुटबॉल: एएफसी अंडर-23 एशिया कप में भारत की टक्कर किर्गिस्तान से, अगले दौर में जाने के लिए जीत जरूरी

Sat, 30 Oct 2021 11:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 30 Oct 2021 11:11 PM IST
सार

एएफसी अंडर-23 एशिया कप में भारतीय टीम किर्गिस्तान का सामना करेगी। भारत के लिए यह मैच करो या मरो का रहने वाला है। मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। 

विज्ञापन
India clash with Kyrgyzstan in AFC U-23 Football Asia Cup
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम एएफसी अंडर 23 एशिया कप क्वालिफायर में करो या मरो के आखिरी लीग मैच में रविवार को किर्गिस्तान से खेलेगी। इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों की नजरें मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने पर लगी होंगी।
विज्ञापन


भारत को न सिर्फ अपना मैच जीतना होगा बल्कि ग्रुप ई के बाकी मैचों में भी नतीजे अनुकूल आने की दुआ करनी होगी। भारत ने ओमान को 2-1 से हराया लेकिन मेजबान यूएई से पिछले मैच में हार गया। मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने मैच से पहले कहा था, किर्गिस्तान के खिलाफ मैच को हम सामान्य मैच की तरह ही ले रहे हैं।
विज्ञापन


किर्गिसितान के जीतने पर सेमीफाइनल की दावदारी मजबूत होगी
भारत के दो मैचों में तीन अंक है और किर्गिस्तान को हराकर उसकी एएफसी अंडर 23 एशियन कप में प्रवेश की संभावना प्रबल हो जाएगी जो अगले साल उज्बेकिस्तान में होना है। स्टिमक ने कहा, "खिलाड़ियों को एकाग्र होकर अनुशासित प्रदर्शन करना होगा। विरोधी का सम्मान करें, लेकिन उनसे डरने होने की जरूरत नहीं है। किर्गिस्तान जैसी आक्रामक टीम के खिलाफ गेंद पर नियंत्रण काफी जरूरी है।" किर्गिस्तान ने पहले मैच में यूएई को 2-1 से हराया और ओमान से 0-1 से हार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed