{"_id":"5b959b1f867a557f17444fde","slug":"india-beat-maldives-to-enter-in-semi-finals-and-will-face-off-pakistan-in-saff-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत सैफ कप फुटबॉल के सेमीफाइनल में पहुंचा, इस दिन होगा चिर-प्रतिद्वंद्वी पाक से मुकाबला","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारत सैफ कप फुटबॉल के सेमीफाइनल में पहुंचा, इस दिन होगा चिर-प्रतिद्वंद्वी पाक से मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Sep 2018 03:43 AM IST
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फुटबॉल टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए रविवार को दक्षिण एशियन फुटबॉल फेडरेशन (सैफ) कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब फाइनल में जगह बनाने के लिए उसका सामना बुधवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।
विज्ञापन
भारत ने ग्रुप बी के अपने आखिरी लीग मैच में मालदीव को 2-0 से पराजित किया। इससे वह अपने ग्रुप में छह अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। भारतीय टीम ने दोनों गोल पहले हाफ में किए। निखिल पुजारे (36वें मिनट) और मनवीर सिंह (45वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। निखिल का यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला गोल है।
विज्ञापन
पांच साल बाद खेलेंगे भारत- पाक : भारत और पाकिस्तान के बीच पांच साल बाद कोई मुकाबला होगा। इससे पहले दोनों टीमें 2013 में काठमांडू में हुई इसी चैंपियनशिप में आमने-सामने हुई थीं। भारत ने तब पाकिस्तान को 1-0 से हराया था।
विज्ञापन