{"_id":"633d3c2f6511404e5d297ec4","slug":"india-announce-21-member-squad-for-fifa-u-17-women-s-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"U-17 Women's WC: अंडर-17 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का एलान किया, 11 अक्तूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
U-17 Women's WC: अंडर-17 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का एलान किया, 11 अक्तूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
Wed, 05 Oct 2022 01:41 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:41 PM IST
सार
फीफा का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 11-30 अक्तूबर तक भुवनेश्वर, गोवा के मडगांव और नवी मुंबई में आयोजित किया जाएगा। कलिंग स्टेडियम भारत के तीन पूल मैचों की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
भारत की अंडर-17 महिला टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए मुख्य कोच थॉमस डेननरबी ने बुधवार को 21 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। मेजबान भारत को ग्रुप ए में अमेरिका, मोरक्को और ब्राजील के साथ रखा गया है। भारत का सामना 11 अक्तूबर को यूएसए से होगा, उसके बाद 14 अक्तूबर और 17 अक्तूबर को मोरक्को और ब्राजील के खिलाफ मैच भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में होंगे।
टीम का एलान करते हुए कोच डेननरबी ने कहा "यह सभी के लिए एक नई स्थिति है। भारत ने इससे पहले कभी विश्व कप नहीं खेला है। यह पूरी तरह से अलग गेंद का खेल है। यह सभी को यह दिखाने का एक खास मौका है कि हमने अच्छी तैयारी की है और किसी को भी खुद पर हावी नहीं होने देंगे।"
IND vs SA: चेज करते हुए जुलाई के बाद पहली बार हारा भारत, द.अफ्रीका 49 रन से जीता, सूर्यकुमार प्लेयर ऑफ द सीरीज
विज्ञापन
फीफा का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 11-30 अक्तूबर तक भुवनेश्वर, गोवा के मडगांव और नवी मुंबई में आयोजित किया जाएगा। कलिंग स्टेडियम भारत के तीन पूल मैचों की मेजबानी करेगा।
भारतीय टीम के मुख्य कोच ने कहा कि जब आप मैदान पर होते हैं तो सब कुछ पीछे छूट जाता है और आपको सिर्फ खेल पर ध्यान देना होता है। लड़कियों को यही करना चाहिए। हम पसंदीदा टींम के तौर पर टूर्नामेंट में नहीं जा रहे हैं। मेरा मानना है कि दबाव विरोधियों पर है।"
IND vs SA 3rd T20 Analysis: घटिया फील्डिंग और खराब शॉट चयन ने भारत को हराया, रोहित की कप्तानी भी फ्लॉप
पिच पर अच्छा प्रदर्शन करने के महत्व की ओर इशारा करते हुए डेननरबी ने कहा कि प्रदर्शन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। मुझे उम्मीद है कि लड़कियां ज्यादा दबाव में नहीं होंगी और आत्मविश्वास से खेलेंगी। आप नर्वस नहीं हो सकते हैं और एक ही समय में प्रदर्शन कर सकते हैं।
अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम
गोलकीपर: मोनालिसा देवी मोइरंगथेम, मेलोडी चानू कीशम, अंजलि मुंडा।
डिफेंडर्स: अस्तम उरांव, काजल, नकेता, पूर्णिमा कुमारी, वार्शिका, शिल्की देवी हेमम।
मिडफील्डर: बबीना देवी लिशम, नीतू लिंडा, शैलजा, शुभांगी सिंह।
फॉरवर्ड: अनीता कुमारी, लिंडा कॉम सर्टो, नेहा, रेजिया देवी लैशराम, शेलिया देवी लोकतोंगबम, काजोल ह्यूबर्ट डिसूजा, लावण्या उपाध्याय, सुधा अंकिता टिर्की।