फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Igor Stimac wants players to be fully fit for bangladesh match

बांग्लादेश मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट हों खिलाड़ी: स्टिमाक 

Wed, 25 Sep 2019 10:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 25 Sep 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
Igor Stimac wants players to be fully fit for bangladesh match
इगोर स्टिमाक

भारतीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमाक ने बुधवार को कहा कि वह चाहते हैं कि बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने होने वाले विश्व कप क्वालीफाइंग दूसरे दौर के मुकाबले के लिए उनसे सभी खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हों।

विज्ञापन


भारत ने विश्व कप क्वालीफायर के दूसरे दौर के अपने पिछले मैच में 15 सितंबर को दोहा में कतर के खिलाफ गोल रहित ड्रा खेला था। भारत अपने अगले मैच में 15 अक्टूबर को कोलकाता के वाईबीके स्टेडियम में बांग्लादेश से भिड़ेगा। 
विज्ञापन


स्टिमाक ने कहा, 'कुछ खिलाड़ियों को हल्की चोटों की समस्या के कारण कुछ अनिश्चितताएं हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला कतर के खिलाफ पिछले मुकाबले से काफी अलग होने वाला है। हम चाहते हैं कि हमारे सारे खिलाड़ी पूरी तरह फिट हों और मुकाबले के लिए तैयार रहें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गुवाहाटी में तीन अक्टूबर से होने वाले तैयारी शिविर के लिए क्रोएशिया के स्टिमाक ने 29 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया है। इस हफ्ते के अंत में खिलाड़ियों की सूची को 25 तक सीमित किया जाएगा। मिडफील्डर अमरजीत सिंह कियाम कोहनी की चोट से उबर रहे हैं और टीम का हिस्सा नहीं हैं।


संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह और कमलजीत सिंह। 
डिफेंडर: प्रीतम कोटल, निशु कुमार, राहुल भेके, संदेश झिंगन, आदिल खान, नरेंदर, सार्थक गोलुई, अनस एडाथोडिका, अनवर अली (जूनियर), मंदार राव देसाई, सुभाशीष बोस और जैरी लालरिनजुआला।मिडफील्डर: उदांता सिंह, निखिल पुजारी, विनीत राय, अनिरुद्ध थापा, अब्दुल सहल, रेनियर फर्नांडिस, ब्रैंडन फर्नांडिस, हालीचरण नारजरी, ललियनजुआला चांग्ते और आशिक कुरुनियन।
फॉरवर्ड: सुनील छेत्री, बलवंत सिंह, मनवीर सिंह और फारुख चौधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed