फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Igor Stimac appointed Indian men football team new coach

इगोर स्टिमाक बने भारतीय फुटबॉल टीम के नए कोच, 2 साल का होगा कार्यकाल

Wed, 15 May 2019 01:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 15 May 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
Igor Stimac appointed Indian men football team new coach
इगोर स्टिमाक - फोटो : पीटीआई

भारतीय फुटबॉल टीम को उसका नया कोच मिल चुका है। क्रोएशिया की विश्व कप टीम के सदस्य और पूर्व मैनेजर इगोर स्टिमाक अब यह नई जिम्मेदारी संभालेंगे। एआईएफएफ ने उनके साथ दो साल का अनुबंध किया। वे स्टीफेन कॉन्सटेन्टाइन की जगह लेंगे। तकनीकी समिति ने चंद दिन पहले ही इस शीर्ष पद के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी। 

विज्ञापन


विश्व कप 1998 में तीसरे स्थान पर रही क्रोएशियाई टीम के सदस्य 51 वर्षीय स्टिमाक का तकनीकी समिति ने चयन किया था, जिसने 9 मई को चार उम्मीद्वारों के साक्षात्कार लिए थे। स्टिमाक एकमात्र उम्मीद्वार थे जो साक्षात्कार के लिए स्वयं उपस्थित हुए।

विज्ञापन

कोच पद के चार दावेदार थे

Igor Stimac appointed Indian men football team new coach
इगोर स्टिमाक - फोटो : पीटीआई
स्टिमाक के अलावा अलबर्ट रोसा, ली मिंग-सुन्ग और हकन एरिकसन कोच पद के दावेदार थे। एआईएफएफ स्टिमैक के रिसर्च से प्रभावित होकर उन्हें कोच बनाने का निर्णय लिया। 51 साल के स्टिमाक जुलाई 2012 से अक्टूबर 2013 तक क्रोएशिया के राष्ट्रीय टीम के कोच थे। उनकी कोचिंग में टीम 2014 वर्ल्ड कप के क्वालिफाइंग प्लेऑफ तक पहुंची थी।


स्टिमाक ने ईरान और कतर के क्लब को भी कोचिंग दी


स्टिमाक राष्ट्रीय टीम के साथ-साथ कई क्लब को भी कोचिंग दे चुके हैं। उनकी कोचिंग में हाजुक स्प्लिट ने 2004-05 में क्रोएशियन फुटबॉल लीग जीता था। उसी साल हाजुक स्प्लिट क्रोएशियन फुटबॉल कप के फाइनल में भी पहुंचा था। हाल ही में स्टिमैक एशियाई क्लब सेपहान (ईरान) और अल-शहनिया (कतर) को कोचिंग दी।


क्रोएशिया के लिए 1998 में वर्ल्ड कप खेल चुके हैं स्टिमाक


क्रोएशिया के पूर्व डिफेंडर स्टिमाक ने 1990 से 2002 तक 53 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वे 1998 वर्ल्ड कप में भी टीम के सदस्य थे। तब स्लावेन बलिचि के साथ उनकी जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इससे क्रोएशियाई टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed