फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   IFA Shield championship, Real Kashmir beats Mohammedan 4 0

लुकमान की हैट्रिक से रियल कश्मीर फाइनल में

Thu, 17 Dec 2020 07:10 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Dec 2020 07:10 AM IST
सार

  • मोहम्मडन को आईएफए शील्ड फुटबॉल में 4-0 से दी शिकस्त 
  • खिताब के लिए शनिवार को जार्ज टेलीग्राफ से होगा सामना
  • 28 मिनट में लगातार तीन गोल दाग दिए लुकमान ने  

विज्ञापन
IFA Shield championship, Real Kashmir beats Mohammedan 4 0
Football - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

लुकमान की दूसरे हाफ में 28 मिनट में दागी गई हैट्रिक के दम पर रियल कश्मीर ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 4-0 से रौंदकर 123वीं आईएफए शील्ड फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब रियल कश्मीर का शनिवार को खिताब के लिए सामना साल्टलेक स्टेडियम में जार्ज टेलीग्राफ से होगा।

विज्ञापन


पहला हाफ में नहीं हुआ कोई गोल
रियल कश्मीर को पहले हाफ में कोलकाता के स्थानीय क्लब स्पोर्टिंग से कड़ी टक्कर मिली। इसके चलते कोई भी टीम पहले हाफ में गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में रियल ने आक्रमण तेज करते हुए जल्द ही अपना खाता खोल दिया।
विज्ञापन


नाइजीरियाई फॉरवर्ड लुकमान ने 59वें मिनट में पहला गोल किया और फिर 66वें और 87वें मिनट में हैट्रिक पूरी की। इतना ही काफी नहीं था कि मेसन रोबर्टसन (90+1वें मिनट) ने टीम के लिए चौथा गोल कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलीग्राफ ने यूनाइटेड को हराया
जार्ज टेलीग्राफ ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कल्याणी स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में यूनाइटेड एससी को 2-1 से पराजित किया। यूनाइटेड ने बासुदेब मंडल (18वें मिनट)के गोल से बढ़त हासिल की थी जो हाफ समय तक कायम रही। जार्ज टेलीग्राफ सद्दाम हुसैन (78वें मिनट) ने बराबरी दिलाई और फिर स्टैनले इजे (82वें मिनट) ने गोल कर उसकी जीत तय कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed