I-Leauge: कश्मीर को 2-1 से हराकर खिताब की होड़ में बरकरार ईस्ट बंगाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईस्ट बंगाल ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही रियल कश्मीर को आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में गुरुवार को 2-1 से हराकर खिताब की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा है। दूसरी तरफ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मिल इस हार के बाद रियल कश्मीर की अपने पदार्पण सत्र में आईलीग खिताब जीतने की उम्मीदें तोड़ दी।
यह मैच श्रीनगर में होना था लेकिन पुलवामा आतंकी हमले के कारण बनी 'अनिश्चितता' के कारण इसका आयोजन यहां कराया गया। ईस्ट बंगाल की ओर से पहला गोल स्पेन के एनरिक एस्क्वेदा ने 20वें मिनट में दागा जबकि उनके हमवतन जेमी सेंटोस ने 43 मिनट में टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
रियल कश्मीर की ओर से एकमात्र गोल 67वें मिनट में अरोन कटेबे ने किया। इस जीत से ईस्ट बंगाल की टीम 36 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। रियल कश्मीर की टीम 33 अंक के साथ खिताब की दौड़ से बाहर हो गई है।
चेन्नई सिटी एफसी की टीम हालांकि शुक्रवार को चर्चिल ब्रदर्स को हराकर अपना पहला आईलीग खिताब जीत सकती है। रियल कश्मीर को 87वें मिनट में बराबरी का गोल दागने का मौका मिला था लेकिन कोच डेविड रोबर्टसन के बेटे मेसन गोल करना का आसान मौका चूक गए।
आइजोल एफसी ने गोकुलम केरल को 3-1 से हराया
आइजोल एफसी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट के करो या मरो के मुकाबले में गोकुलम केरल को 3-1 से हराया। अंक तालिका में 10वें स्थान पर चल रहे गोकुलम केरल के लिए नौवें मिनट में मार्कस जोसेफ ने पहला गोल दागा।
आठवें स्थान पर चल रहे आइजोल ने हालांकि 83वें मिनट में पाल रामफेनफाउवा के गोल की बदौलत बराबरी हासिल कर ली। माउपुइया (88वें मिनट) और क्रोमाह (90 प्लस छह मिनट) ने इसके बाद दो और गोल दागकर आइजोल की टीम की 3-1 से जीत सुनिश्चित की।
इंडियन एरोज ने मोहन बागान को 3-1 से हराया
इंडियन एरोज ने गुरुवार को यहां आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में अपने अभियान का मोहन बागान को 3-1 से हराकर किया। भारत के पूर्व मिडफील्डर मेहताब हुसैन अपने विदाई मैच में कप्तान के रूप में उतरे जिसके बाद बागान को 17वें मिनट में अजहरुद्दीन मलिक ने बढ़त दिला दी।
एआईएफएफ की डेवलपमेंटल टीम एरोज ने हालांकि अंत पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 28वें मिनट में अभिजीत सरकार के गोल की बदौलत बराबरी हासिल की और फिर राहुल केपी के 74वें मिनट) और स्थानापन्न खिलाड़ी रोहित दानु के इंजरी टाइम में दागे गोल की बदौलत 3-1 से जीत दर्ज की। इंडियन एरोज ने अपने अभियान का अंत 20 मैचों में 21 अंक के साथ किया। बागान के 19 मैचों में 26 अंक हैं।