{"_id":"5c798091bdec225334439446","slug":"i-leauge-churchill-brothers-win-over-chennai-city-by-3-2-keeps-title-race-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-Leauge: चर्चिल ने चेन्नई एफसी को 3-2 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-Leauge: चर्चिल ने चेन्नई एफसी को 3-2 से हराया
Sat, 02 Mar 2019 12:27 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्लाजा
विल्स प्लाजा के दो गोल की मदद से चर्चिल ब्रदर्स ने चेन्नई सिटी को बुधवार को 3-2 से हराकर उसकी पहले आईलीग फुटबाल खिताब को सुनिश्चित करने की उम्मीदों को झटका पहुंचाया। चेन्नई सिटी अभी आईलीग तालिका में शीर्ष पर है।
विज्ञापन
उसकी तरफ से 29वें मिनट में आर सैंड्रो ने गोल किया लेकिन प्लाजा (38वें) ने चर्चिल ब्रदर्स को बराबरी दिलायी। चेन्नई को क्राइस्ट रेमी (50वें) ने फिर बढ़त दिलायी लेकिन पेड्रो मांझी ने 69वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलने में गलती नहीं की।
विज्ञापन
इसके बाद प्लाजा ने 71वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। इस जीत से चर्चिल के 34 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर पहुंच गया। चेन्नई सिटी 40 अंक लेकर अब भी शीर्ष पर है। वह ईस्ट बंगाल से चार अंक आगे है। इनपुट-भाषा
विज्ञापन