फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   I league will start From January 9, teams will be in the Bio Bubble for 14 days.

आईलीग नौ जनवरी से, टीमें 14 दिन बायो बबल में रहेंगी

Sun, 08 Nov 2020 05:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 08 Nov 2020 05:51 AM IST
विज्ञापन
I league will start From January 9, teams will be in the Bio Bubble for 14 days.
I league (File photo) - फोटो : बासित जरगर

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कहा कि आईलीग का 14वां सत्र अगले साल नौ जनवरी से कोलकाता में शुरू होगा। कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इसमें हिस्सा लेने वाली 11 टीमों को अपने पहले मैच से 14 दिन पूर्व जैविक रूप से सुरक्षित माहौल बायो बबल में रहना होगा।

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण आईलीग का पिछला सत्र बीच में ही खत्म कर दिया गया। देश में हालांकि इस साल आईलीग क्वालिफायर के साथ फुटबॉल फिर शुरू हुआ। पश्चिम बंगाल सरकार और भारतीय फुटबॉल संघ (आईएफए) ने एआईएफएफ केसाथ मिलकर क्वालिफायर का सफल आयोजन किया। लीग के सीईओ सुनंदो धर ने टूर्नामेंट के आयोजन में बिना शर्त समर्थन के लिए संबंधित हितधारकों की सराहना की। आईलीग के पहले चरण में सभी 11 टीमें एक दूसरे के खिलाफ एक बार खेलेंगी जिसके बाद उन्हें दो अलग-अलग समूह में बांटा जाएगा। अंक तालिका के अनुसार शीर्ष छह टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच और खेलेंगी जबकि अन्य पांच टीमें एक चरण के लीग प्रारूप में एक दूसरे से भिड़ेंगी। अधिकतम अंक (सभी 15 मैचों में) हासिल करने वाली टीम आईलीग 2020-21 की विजेता होगी।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का आयोजन केंद्र सरकार द्वारा जारी कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए किया जाएगा और मैचों के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed