फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   I-League: Real Kashmir Beat Gokulam Kerala

रियल कश्मीर ने गोकुलम केरल को 1-0 से हराया, आईलीग में शीर्ष पर पहुंचा

Wed, 06 Feb 2019 08:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 06 Feb 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
I-League: Real Kashmir Beat Gokulam Kerala

रियल कश्मीर एफसी ने आईलीग खिताब की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए यहां टीआरसी मैदान पर बारिश और बर्फ के बीच गोकुलम को 1-0 से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर जगह बनाई।

विज्ञापन


आइवरी कोस्ट के स्ट्राइकर ग्नोहेरे क्रिजो ने 51वें मिनट में गोल दागकर रियल कश्मीर की टीम को तीन अंक दिलाए।

जम्मू-कश्मीर की टीम 16 मैचों में 32 अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। चेन्नई सिटी की टीम 30 अंक के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है। चेन्नई सिटी ने हालांकि अभी सिर्फ 14 मैच खेले हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक टीम को लीग में 20 मैच खेलने हैं। मैच हालांकि खराब मौसम के बीच खेला गया। तेज बारिश और हिमपात से हालात खेलने के लिए आसान नहीं थे और तापमान शून्य डिग्री से कुछ ही अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच से पहले ही हिमपात होने लगा और बाद में भारी बारिश हुई। दूसरे हाफ का पूरा खेल बारिश के बीच हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed