{"_id":"5c7d67c0bdec22144d7dfb4c","slug":"i-league-kromah-double-strike-relegates-shillong-lajong","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइजोल एफसी से हारकर रेलीगेट हुआ शिलांग लाजोंग","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
आइजोल एफसी से हारकर रेलीगेट हुआ शिलांग लाजोंग
Mon, 04 Mar 2019 11:30 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
football in india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंसुमानाह क्रोमाह के दो गोल की मदद से आइजोल एफसी ने आई-लीग फुटबॉल मैच में सोमवार को यहां शिलांग लाजोंग 4-1 से शिकस्त दी। इस हार से शिलांग लाजोंग आई-लीग की शीर्ष लीग से निचली लीग में खिसक गया।
विज्ञापन
लाजोंग 11 टीमों की तालिका में 19 मैचों में 11 अंक के साथ सबसे निचले स्थान पर है। शनिवार को अगर टीम अपने आखिरी मैच में मोहन बागान को हरा देगी तब भी टीम अंतिम स्थान पर ही रहेगी।
विज्ञापन
आइजोल एफसी 19 मैच में 21 अंक के साथ आठवें स्थान पर है। आइजोल के लिए क्रोमाह ने 40वें और 83वें मिनट में गोल किये। टीम के लिए मापुइया (81 मिनट) और इसाक (89 मिनट) ने भी गोल दागे। लाजोंग के लिए डोनबोक्लांग लिंगदोह ने इंजुरी टाइम में संत्वाना गोल किया।
विज्ञापन