{"_id":"5ca36a5ebdec2214367b7fb9","slug":"i-league-clubs-may-face-penalties-for-skipping-super-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर कप के मैचों से हटने को लेकर आईलीग क्लबों पर लग सकता है जुर्माना","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सुपर कप के मैचों से हटने को लेकर आईलीग क्लबों पर लग सकता है जुर्माना
Tue, 02 Apr 2019 07:27 PM IST
सोनू शर्मा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Mohun Bagan vs Aizawl FC
- फोटो : File photo
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) सुपर कप में हिस्सा नहीं लेने के लिए आईलीग क्लबों पर जुर्माना लगा सकता है। एआईएफएफ के सूत्रों के अनुसार सुपर कप से हटने के लिए सात आईलीग क्लबों मोहन बागान, ईस्ट बंगाल, मिनर्वा एफसी, चर्चिल ब्रदर्स, आइजोल एफसी, गोकुलम एफसी और नेरोका एफसी के खिलाफ 'मजबूत मामला' बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
एआईएफएफ को इन क्लबों के हटने के कारण वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा था। क्लबों का कहना था कि देश में खेल की सर्वोच्च संचालन संस्था उनके साथ अनुचित बर्ताव कर रही है।
विज्ञापन
एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा, 'मजबूत मामला बनाया जा रहा है और इसे लीग और अनुशासन समिति की बैठक के समक्ष 13 अप्रैल को रखा जाएगा। महासंघ नियमों के अनुसार चलेगा।'
विज्ञापन
ये क्लब सुपर कप क्वालीफिकेशन शुरू होने से तीन दिन पहले टूर्नामेंट से हट गए थे। सुपर कप के नियम 10 .4 के अनुसार क्लबों को भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।
इनपुट: भाषा