{"_id":"5c698ac9bdec221309521110","slug":"i-league-2018-19-churchill-brothers-play-draw-with-east-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-League: चर्चिल ब्रदर्स ने ईस्ट बंगाल को 1-1 से बराबरी पर रोका","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-League: चर्चिल ब्रदर्स ने ईस्ट बंगाल को 1-1 से बराबरी पर रोका
Sun, 17 Feb 2019 09:54 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 17 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
churchil brothers
चर्चिल ब्रदर्स ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए खिताब के दावेदार ईस्ट बंगाल को रविवार को यहां 1-1 से बराबरी पर रोका और इस तरह से कोलकाता की टीम का आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में चला आ रहा विजय अभियान थामा।
विज्ञापन
ईस्ट बंगाल ने दसवें मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली थी। उसकी तरफ से यह गोल लालरिंडिका राल्टे के क्रास पर कासिम अडिरा ने किया। विल्स प्लाजा ने 68वें मिनट में बराबरी का गोल दागकर साल्टलेक स्टेडियम में मौजूद 43,768 दर्शकों को सन्न कर दिया।
विज्ञापन
ईस्ट बंगाल के अब 32 अंक हो गये हैं और रियल कश्मीर (32) से गोल अंतर के आधार पर एक स्थान आगे दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। चेन्नई सिटी एफसी 34 अंक के साथ शीर्ष पर है।
विज्ञापन