फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Honduras stumble in fifa world cup warm up

फीफा वर्ल्ड कप से पहले होंडुरास को मिली शर्मनाक हार

Fri, 30 May 2014 02:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 30 May 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
Honduras stumble in fifa world cup warm up
फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब महज एक पखवाड़े का समय रह गया है। ऐसे में मुख्य ड्रॉ में पहुंची सभी 32 टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


12 जून से मुख्य ड्रॉ के मुकाबले शुरू होने से पहले सभी टीमों को 3-3 अभ्यास मैच भी खेलने हैं और इनमें से कुछ मुकाबले ब्राजील में खेले जाएंगे जबकि ज्यादातर मैच अमेरिका में खेले जाने हैं।

दूसरी ओर, वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे ब्राजील में विदेशी टीमों का पहुंचना शुरू हो गया है। इनमें सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल टीम ने ब्राजील की धरती पर कदम रख दिए हैं।
विज्ञापन

पैराग्वे ने कैमरून को हराया

Honduras stumble in fifa world cup warm up

ऑस्ट्रिया में खेले गए अभ्यास मैच में कैमरून और पैराग्वे के बीच मुकाबला बेहद कांटे का रहा। पैराग्वे ने यह मैच 2-1 से जीता।

मुकाबले के शुरुआत में चौथे मिनट में ही पैराग्वे ने बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद दूसरे हाफ में 68वें मिनट में पैराग्वे ने अपनी बढ़त 2-0 कर ली।

अफ्रीकी टीम ‌कैमरून ने मैच में वापसी की काफी कोशिश की लेकिन उसे शुरुआत में सफलता नहीं मिली। 75वें मिनट में मैक्सिम चोपू मो‌टिंग ने गोलकर अपनी टीम के ऊपर चढ़े गोल के अंतर को कुछ कम जरूर किया। लेकिन अंत में कई प्रयासों के बाद टीम को सफलता न‌हीं मिली।

होंडुरास को लगा जोर का झटका

Honduras stumble in fifa world cup warm up

अमेरिका में खेले गए एक अभ्यास मुकाबले में टर्की ने होंडुरास को 2-0 से हराकर उसके तैयारियों को तगड़ा झटका लगा है। वर्ल्ड कप क्वालीफाई करने से चुकने वाली टर्की टीम ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है।

होंडुरास का यह पहला अभ्यास मैच था। मुख्य ड्रॉ के मुकाबले में 15 जून को फ्रांस से भिड़ने से पहले इस अफ्रीकी देश को इजराइल और इंग्लैंड से भी अभ्यास मैच खेलने हैं।

पहले हाफ में दोनों टीम गोल करने में नाकाम रही थी लेकिन बाद में खेल तेज होता गया। मैच का पहला गोल 70वें मिनट में दागा गया। टर्की के स्ट्राइकर मेवल्ट एर्डींग ने गोलकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके 13 मिनट बाद 83वें मिनट में कैनर एर्किन ने गोलकर अपनी टीम की जीत पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम सबसे पहले ब्राजील पहुंची

Honduras stumble in fifa world cup warm up

ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल टीम ब्राजील में विश्व कप के लिए पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टीम कड़ी सुरक्षा के बीच रात में कुरितिबा (ब्राजील) पहुंची और बस से सीधे अपने होटल में पहुंच गई।

वर्ल्ड कप की वेबसाइट के अनुसार हवाई अड्डे पर दर्जन भर हथियारों से लैस पुलिसकर्मी मौजूद थे क्योंकि अधिकारियों को डर था कि कहीं टूर्नामेंट की तैयारियों का विरोध प्रदर्शन करने वाले वहां भी न पहुंच जाएं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार अपना तीसरा वर्ल्ड कप खेल रही है। उसका पहला मैच 13 जून को चिली के खिलाफ होगा। उन्हें मुश्किल ग्रुप-बी में स्पेन और नीदरलैंड से भी भिड़ना है। टीम रैंकिंग में 59वें स्थान पर है जो टूर्नामेंट की टीमों की सबसे कम रैंकिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed