फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   higuain strike takes argentina to world cup semi-final

हिजुएन के गोल से अर्जेंटीना अंतिम-चार में

Sun, 06 Jul 2014 07:28 AM IST
ब्रासिलिया/एजेंसी
ब्रासिलिया/एजेंसी Updated Sun, 06 Jul 2014 07:28 AM IST
विज्ञापन
higuain strike takes argentina to world cup semi-final

आठवें मिनट में गोंजालो हिजुएन के बेहतरीन गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने 2014 फुटबॉल विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

विज्ञापन


टूर्नामेंट में अर्जेंटीना की यह लगातार पांचवीं जीत है। अर्जेंटीना के लिए यह जीत इसलिए बड़ी है क्योंकि वह 24 साल के लंबे अंतराल के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है।
विज्ञापन


अब सेमीफाइनल में अर्जेंटीना की भिड़ंत नीदरलैंड और कोस्टा रिका के बीच होने वाले आखिरी क्वार्टर फाइनल के विजेता टीम के साथ होगा। इससे पहले जर्मनी और मेजबान ब्राजील पहले ही सेमीफाइनल में टिकट बुक करा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रोमांचक मैच में अर्जेंटीना ने बेल्जियम को आठवें मिनट में ही दबाव में ला दिया। आठवें मिनट में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने सेंट्रल सर्कल में बेल्जियम के डिफेंडरों को अपनी शानदार ड्रिबिलिंग के जरिए 360 डिग्री पर नचा दिया।

बेल्जियम के डिफेंडरों को छकाने के बाज मेसी ने डी मारिया को पास दिया जिन्होंने गेंद हिजुएन की ओर उछाल दी। गोलपोस्ट के सामने खड़े हिजुएन ने गेंद रोके बिना बेल्जियम के दो खिलाड़ियों को बीच से शानदार हिट लगाते हुए गेंद को जाल में उलझा दिया।


हिजुएन का यह शॉट इतना तेज था कि बेल्जियम के गोलकीपर को हिलने तक का समय नहीं मिला। इस गोल के साथ ही अर्जेंटीना के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।

वहीं शुरुआत में ही मिले इस झटके से उबरने के लिए बेल्जियम ने पूरे मैच में कई बार कोशिश की लेकिन टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। पहले हाफ में 1-0 की शानदार बढ़त को अर्जेंटीना ने आखिर तक कायम रखी और जीत हासिल की।

हालांकि 90वें मिनट खत्म होने के बाद मिले पांच मिनट के अतिरिक्त समय में बेल्जियम को बराबरी करने का बेहतरीन मौका मिला लेकिन वह उसे नहीं भुना सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed