{"_id":"5c5f0982bdec2209fa31e2e3","slug":"hero-gold-cup-indian-women-football-team-start-campaign-with-1-0-win-over-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो गोल्ड कपः भारतीय महिला फुटबाल टीम की शानदार शुरुआत, ईरान को 1-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
हीरो गोल्ड कपः भारतीय महिला फुटबाल टीम की शानदार शुरुआत, ईरान को 1-0 से हराया
Sat, 09 Feb 2019 10:40 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला फुटबाल टीम
भारतीय महिला फुटबाल टीम ने शनिवार को हीरो गोल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत से करते हुए ईरान को 1-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
मैच में विजयी गोल अंजू तमांग ने 48वें मिनट में किया। भारत ने इस तरह लगातार पांचवीं जीत हासिल की क्योंकि इससे पहले टीम ने हांगकांग और इंडोनेशिया के खिलाफ चार मैत्री मैच भी जीते थे।
विज्ञापन
ईरान के लिए अच्छा मौका तब बना था जब फारवर्ड सारा घोमिमार्जदाश्ती गोल की तरफ तेजी से भागी, उनका शाट बिलकुल निशाने पर था, लेकिन भारतीय गोलकीपर अदिति चौहान ने सतर्कता दिखाते हुए इसे रोक दिया।
विज्ञापन