फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Gurpreet makes Indian football history, plays in Europa League

गुरप्रीत ने रचा इतिहास, बने यूरोपा लीग में खेलने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर

Sat, 02 Jul 2016 11:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Jul 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
Gurpreet makes Indian football history, plays in Europa League
Gurpreet Singh Sandhu - फोटो : Twitter

भारतीय फुटबॉल टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने यूरोपा लीग के शीर्ष क्लब की तरफ से खेलने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर बन गए हैं।

विज्ञापन


इस छह फुट चार इंच लंबे खिलाड़ी ने यूरोपा लीग क्वालीफायर में बृहस्पतिवार (30 जून) शाम नॉर्वे के क्लब स्टावीक एफसी की ओर से वेल्स के क्लब कोनाह क्वे नोमडास एफसी के खिलाफ वेल्स के रील मैच में खेला।
विज्ञापन


यूरोपा लीग का स्थान यूएफा चैंपियंस लीग से थोड़ा कम है। गुरप्रीत हालांकि चोटिल होने के कारण केवल 28 मिनट तक ही मैदान पर रहे। और उनकी जगह सायोबा मैंडी ने संभाली। जो इस मैच के पहले तक टीम के पहली पसंद के गोलकीपर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरप्रीत ने कहा, "मुझे गर्व है लेकिन साथ ही थोड़ी निराशा भी है कि हाथ में चोट लगने की वजह से मुझे बाहर होना पड़ा। लेकिन यह खेल का हिस्सा है और हम इसमें कुछ नहीं कर सकते।"

उन्होंने बताया कि उनके हाथ के एक्स-रे कराया गया है फिर हम इसे देखेंगे। लेकिन वह कम से कम अगले गेम से बाहर हो गए हैं। साथ ही उन्हें उम्मीद है कि आगे कुछ और मैचों में खेलने का मौका मिलेगा। प्लेऑफ के कुछ मुकाबले अभी बाकी हैं।

बाइचुंग भुटिया और सुनील छेत्री से भी आगे निकल गए संधू

Gurpreet makes Indian football history, plays in Europa League
गुरप्रीत सिंह संधू 2015 में स्टीफन कांस्टेटाइन के कोच पद संभालने के बाद से भारतीय फुटबॉल टीम के नंबर वन गोलकीपर बने हुए हैं। इस इंग्लिश कोच ने उन्हें अनुभवी सुब्रत पॉल पर तरजीह देते हुए टीम में रखा।

संधू अब पहले भारतीय हो गए हैं जिन्होंने यूरोप में किसी शीर्ष डीविजन लीग में बड़ी टीम के साथ मैच खेला है। मोहम्मद सलीम, पूर्व कप्तान बाइचुंग भुटिया और वर्तमान टीम इंडिया के कप्तान सुनील छेत्री भी विदेशी क्लब में खेल चुके हैं, लेकिन वे पहली टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed