फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Group D is Death group in fifa world cup

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2014: ग्रुप-डी यानी 'डेथ ग्रुप'

Sat, 07 Dec 2013 12:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Dec 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
Group D is Death group in fifa world cup

वर्ष 2014 में ब्राजील में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप का ड्रॉ शुक्रवार को निकाला गया। 32 टीमों को आठ ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें ग्रुप-डी को 'डेथ ग्रुप' माना जा रहा है।

विज्ञापन


मेजबान ब्राजील साओ पोलो में 12 जून को क्रोएशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। फाइनल मुकाबला 12 जुलाई को खेला जाएगा।

ग्रुप-डी में उरुग्वे, कोस्टा रिका के अलावा इंग्लैंड और इटली की मजबूत टीमें शामिल हैं। जबकि ग्रुप-एच को आसान ग्रुप माना जा रहा है इसमें बेल्जियम, अल्जीरिया, रूस और दक्षिण कोरिया हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- ताश के पत्तों की तरह क्यों ढही टीम इंडिया, 5 अहम कारण
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप-ए में ब्राजील और क्रोएशिया के साथ कैमरून और मैक्सिको की टीमें हैं। ग्रुप-बी में वर्ल्ड चैंपियन स्पेन अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स से भिड़ेगा।

इन दोनों ही यूरोपियन टीमों में जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी क्योंकि 2010 के फाइनल में स्पेन ने डच टीम को हराया था।

इस ग्रुप में चिली से भी चुनौती मिलने की संभावना है, क्योंकि हालिया दोस्ताना मैच में चिली ने स्पेन को 2-2 पर रोका था।

ग्रुप-सी में कोलंबिया अपने अभियान की शुरुआत आइवरी कोस्ट के साथ करेगा, जबकि जापान और ग्रीस एक-दूसरे से भिड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed