फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lionel Messi: भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी, मेसी की मौजूदगी वाली अर्जेंटीना फुटबॉल टीम अगले साल केरल में खेलेगी

Wed, 20 Nov 2024 10:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Nov 2024 10:50 AM IST
सार

मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल टीम पिछली बार वेनेजुएला के खिलाफ फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्रीपूर्ण मैच के लिए भारत आए थे। अर्जेंटीना और वेनेजुएला के बीच यह मैच दो सितंबर, 2011 को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेला गया था।

विज्ञापन
Good news for Indian fans, Argentina football team including Lionel Messi will play in Kerala next year
मेसी - फोटो : CONMEBOL Copa América Twitter
केरल के खेल मंत्री वी.अब्दुरहीमन ने बुधवार को खुलासा किया कि महान खिलाड़ी लियोनल मेसी की मौजूदगी वाली अर्जेंटीना फुटबॉल टीम अगले साल एक अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए राज्य का दौरा करेगी। तिरुवनंतपुरम में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि मैच राज्य सरकार की पूरी निगरानी में आयोजित किया जाएगा। मंत्री ने इस ऐतिहासिक अवसर की मेजबानी करने की केरल की क्षमता पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, 'इस हाई-प्रोफाइल फुटबॉल मुकाबले के आयोजन के लिए सभी वित्तीय सहायता राज्य के व्यापारियों द्वारा प्रदान की जाएगी।' 
Good news for Indian fans, Argentina football team including Lionel Messi will play in Kerala next year
वेनेजुएला के खिलाफ मेसी (2011) - फोटो : Twitter
मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल टीम पिछली बार वेनेजुएला के खिलाफ फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्रीपूर्ण मैच के लिए भारत आए थे। अर्जेंटीना और वेनेजुएला के बीच यह मैच दो सितंबर, 2011 को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेला गया था। अर्जेंटीना ने इस मैच में काफी मौके बनाए, लेकिन मेसी के असिस्ट से निकोलस ओटामेंडी द्वारा दूसरे हाफ में किए गए हेडर से गोल के कारण अर्जेंटीना की टीम 1-0 के अंतर से जीत पाई थी। तब मेसी ने भारत दौरे की काफी तारीफ की थी और कहा था कि इसने उनके दिल पर गहरी छाप छोड़ी है।
Good news for Indian fans, Argentina football team including Lionel Messi will play in Kerala next year
बेकहम 2023 वनडे विश्व कप के दौरान भारत आए थे - फोटो : Twitter
मेसी के अलावा डेविड बेकहम, पेले, डिएगो माराडोन, ओलिवर कान, जिनेदिन जिदान और एमिलियो मार्टिनेज जैसे फुटबॉल दिग्गज भी भारत का दौरा कर चुके हैं। मार्टिनेज फिलहाल अर्जेंटीना टीम के गोलकीपर हैं और अगर टीम अपनी पूरी क्षमता के साथ आती है तो मार्टिनेज फिर से भारत का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Good news for Indian fans, Argentina football team including Lionel Messi will play in Kerala next year
मेसी - फोटो : USA Today Images
मेसी के भारत यात्रा के दौरान प्रदर्शन मैच के अलावा केरल में फुटबॉल अकादमी की स्थापना भी की जा सकती है। ये अकादमी राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने में मदद करेगी। केरल में फुटबॉल से लोग प्यार करते हैं। वहां इसको लेकर काफी क्रेज है। 2022 में फीफा विश्व कप के दौरान केरल में अलग उत्साह देखने को मिला था और लोगों ने इसे त्योहार के तौर पर मनाया था। अर्जेंटीना की इस यात्रा के दौरान दो मुकाबले खेले जा सकते हैं। इस दौरान विश्व कप विजेता अर्जेंटीना एशिया की किसी दमदार टीम से भिड़ सकती है। केरल सरकार का उद्देश्य इस राज्य को एक फुटबॉल हब बनाने का है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed