फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics: विवादित मैच से शुरू हुआ फुटबॉल, मोरक्को से मुकाबला खत्म होने के दो घंटे बाद हारा अर्जेंटीना

Thu, 25 Jul 2024 12:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 25 Jul 2024 12:25 PM IST
सार

2008 के बीजिंग ओलंपिक विजेता और वर्तमान विश्व चैंपियन अर्जेंटीना पहले ही मैच में मोरक्को के हाथों उलटफेर का शिकार हो गया। हालांकि, इस मैच में जमकर ड्रामा हुआ। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Paris Olympics: Controversial Start to Football, Argentina lost to Morocco two hours after match ended
पेरिस ओलंपिक - फोटो : Paris Olympics
पेरिस ओलंपिक में मुकाबलों की हंगामेदार शुरुआत हुई है। अर्जेंटीना और मोरक्को के बीच जिस फुटबाल मैच को 2-2 से ड्रॉ घोषित कर दिया, उसका परिणाम मोरक्को समर्थकों के हंगामे के दो घंटे बाद बदल गया। अर्जेंटीना की ओर से स्टॉपेज समय के 16वें मिनट में किए गए गोल के बाद सेंट एटिने स्टेडियम में मोरक्को के समर्थक मैदान में घुस आए। उनके जबरदस्त हंगामे के बाद आयोजकों ने कहा मैच अभी समाप्त नहीं हुआ है। वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वार) की ओर से दर्शकों के हंगामे के बाद गोल की समीक्षा की गई, जिसे खारिज कर स्कोर वापस 2-1 से मोरक्को के पक्ष में कर दिया गया। बाद में मैच खाली स्टेडियम में तीन मिनट 15 सेकंड के लिए कराया गया। मोरक्को ने यह मैच 2-1 से जीता।
Paris Olympics: Controversial Start to Football, Argentina lost to Morocco two hours after match ended
अर्जेंटीना बनाम मोरक्को - फोटो : Paris Olympics
ओलंपिक की आधिकारिक वेबसाइट ने भी मैच 2-2 से ड्रॉ घोषित किया
2008 के बीजिंग ओलंपिक विजेता और वर्तमान विश्व चैंपियन अर्जेंटीना पहले ही मैच में मोरक्को के हाथों उलटफेर का शिकार हो गया। मोरक्को के लिए रहीमी सुफियान ने 45वें और 49वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 से आगे किया। साइमन ज्यूलिआनो ने 68वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। मोरक्को जीत की ओर बढ़ रहा था, लेकिन अंतिम क्षणों में मेदिना क्रिस्टियन ने गोल कर अर्जेंटीना को 2-2 की बराबरी दिला दी। यहीं से हंगामा शुरू हुआ।
Paris Olympics: Controversial Start to Football, Argentina lost to Morocco two hours after match ended
अर्जेंटीना बनाम मोरक्को - फोटो : Paris Olympics
मोरक्कों के समर्थकों का मानना था कि मेदिना ऑफ-साइड थे। गोल होते ही मैच समाप्त घोषित कर दिया गया। ओलंपिक की आधिकारिक वेबसाइट पर भी परिणाम 2-2 ड्रॉ घोषित कर दिया गया। मैदान पर उतरे दर्शकों का हंगामा थमते नहीं देख, घोषणा की गई कि मैच खत्म नहीं हुआ है और वार गोल की समीक्षा करेगा। वार ने काफी देर के बाद मेदिना का गोल खारिज किया। दो घंटे बाद जब सारे दर्शक मैदान से बाहर चले गए तो खाली स्टेडियम में मैच कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Paris Olympics: Controversial Start to Football, Argentina lost to Morocco two hours after match ended
अर्जेंटीना बनाम मोरक्को - फोटो : Paris Olympics
स्पेन ने उज्बेकिस्तान को 2-1 से हराकर विजयी आगाज किया
वहीं, इसी माह यूरोपियन चैंपियन बनने वाले स्पेन ने उज्बेकिस्तान को 2-1 से हराकर विजयी आगाज किया। यह मुकाबला फ्रेंच फुटबाल स्टार काइलिन म्बापे के पुराने घर पार्क डेस प्रिंसेज में खेला गया। फीफा अध्यक्ष जियानी इंफेंटीनो ने मैच से पहले दोनों टीमों के फुटबालरों से हाथ मिलाया। स्पेन के लिए पहला गोल मार्क प्यूबिल ने 29वेें मिनट में किया। एल्डोर शोमुरोदोव ने पेनाल्टी पर गोल कर उज्बेकिस्तान को बराबरी दिलाई, लेकिन सर्गियो गोमेज ने 62वें मिनट में गोल कर स्पेन को जीत दिला दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed