फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Goalkeeper Aditi Chauhan trusts, India's footballer will learn from veteran footballer Bala Devi

गोलकीपर अदिति चौहान को भरोसा, दिग्गज फुटबॉलर बाला देवी से सीखेंगी भारत की महिला फुटबॉलर

Sun, 28 Jun 2020 09:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 28 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Goalkeeper Aditi Chauhan trusts, India's footballer will learn from veteran footballer Bala Devi
बाला देवी - फोटो : ट्विटर

भारतीय महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर अदिति चौहान को विश्वास है कि देश की फुटबॉलर दिग्गज बाला देवी का अनुशरण करेंगी। अदिति का मानना है कि देश में खेलों की बढ़ती लोकप्रियता के कारण खिलाड़ी विदेशों के पेशेवर लीग में खेलने के मामले में दिग्गज बाला देवी का अनुसरण करेंगे।

विज्ञापन


अगले साल भारत को फीफा अंडर -17 विश्व कप और 2022 में एएफसी एशियाई कप की मेजबानी करनी है जिससे देश में महिला फुटबॉल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अदिति ने कहा कि अधिक लड़कियां राष्ट्रीय टीम की स्ट्राइकर बाला देवी का अनुसरण करेंगी, जो पिछले साल यूरोप में शीर्ष स्तर की पेशेवर लीग में खेलने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। अब वह ग्लासगो स्थित रेंजर्स टीम के साथ स्कॉटिश प्रीमियर लीग में खेलती है।
विज्ञापन


अदिति ने कहा, ‘भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मैं चाहती हूं कि अधिक लड़कियां इस तरह का अनुभव प्राप्त करें और बेहतर प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेलना सीखें। आयु वर्ग के खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिल रहे, ऐसे में मुझे यकीन है कि कई खिलाड़ी बाला के नक्शेकदम पर चलेंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अदिति खुद इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान 2015 से 2018 के बीच लंदन स्थित वेस्ट हैम लेडीज के लिए खेल चुकी हैं। वह हालांकि शीर्ष स्तरीय लीग नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘वहां (यूरोप) खेल का स्तर और संस्कृति काफी अलग है। यूरोप में पूरी तरह से पेशेवर चीजें है। बाला देवी जो अनुभव हासिल करेंगी उससे पूरे भारतीय फुटबॉल को फायदा होगा।’


भारत के लिए 15 मैच खेलने वाली 27 साल की चौहान ने कहा, ‘जब भी वह राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने के लिए वापस आएंगी, तो हम उनके अनुभवों को जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि वह उसे सब के साथ साझा करना पसंद करेगी, खास कर के अंडर-17 टीम के खिलाड़ियों के साथ। उनका अनुभव आयु वर्ग के खिलाड़ियों के करियर के लिए काफी अहम होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed