फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa hindi news: germany wins european powerhouse battle, move to semis

वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ सेमीफाइनल में पहुंचा जर्मनी

Sat, 05 Jul 2014 10:08 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Jul 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: germany wins european powerhouse battle, move to semis

दो यूरोपीय पावरहाउस टीमों के बीच हुई रोमांचक मुकाबले में बाजी जर्मनी के हाथ लगी।

विज्ञापन


डिफेंडर मैट्स हमेल्स के शक्तिशाली हैडर से किए बेहतरीन गोल की बदौलत जर्मनी ने शुक्रवार को माराकाना स्टेडियम में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस को 1-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

जर्मनी दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जो लगातार चौथी बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। जर्मनी के लिए एकमात्र गोल 13वें मिनट में मैटस हमल्स ने किया।
विज्ञापन


फ्रांस के साथ पिछली 26 भिड़ंत में जर्मनी की यह नौवीं जीत है। यह मैच जर्मनी के कोच जोकिम लाउ के लिए अग्निपरीक्षा के समान थी। लाउ ने 2006 वर्ल्ड कप के बाद से टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले हाफ में जर्मनी हावी रही। मैच में जहां फ्रांस एक भी गोल नहीं कर सका। जर्मनी 1-0 से आगे थी। गेंद पर 55 फीसदी जर्मनी का कब्जा रहा। दूसरे हाफ में भी जर्मन सेना ही फ्रांसीसी किले पर हमले करते दिखाई दिए।

फ्रांस को सातवें मिनट में गोल करने का बेहतरीन मौका मिला तब माथियू वालबुएना के क्रास पर करीम बेंजेमा का शॉट गोलपोस्ट से चूक गया। लेकिन इसके छह मिनट बाद ही मैट्स हमेल्स ने गोल दाग जर्मनी को 1-0 की बढ़त दिला दी।

13वें मिनट में टॉनी क्रूज के शानदार फ्री किक पर हमल्स ने राफेल वराने को छकाते हुए अपने शानदार हेडर से गेंद को गोलजाल में पहुंचने में कोई गलती नहीं की। हमेल्स का टूर्नामेंट में यह दूसरा गोल है।

पिछले चार वर्ल्ड कप समेत पिछले 20 में से 19 मैचों में फ्रांस ने पहले हाफ में एक भी गोल नहीं खाए हैं। लेकिन इस बार फ्रांस को जर्मनी के खिलाफ पहले हॉफ में ही गोल खाने पर मजबूर होना पड़ा।

यहां फ्रांसीसी खेमे में काफी खींचतान देखने को मिली। वे आत्मविश्वास पाने के लिए गेंद एक-दूसरे को पास करते दिखे। फ्रांस के पास 42वें मिनट में बराबरी करने का मौका था। तब पैट्रिक इवरा के क्रास पर बेंजेमा के शक्तिशाली हेडर को जर्मनी के हमेल्स ने रोक दिया।


बेंजेमा 44वें मिनट में एक बार फिर खतरनाक दिखे। पाउल पोगवा के बेहतरीन पास पर उन्होंने दो डिफेंडरों को छकाते हुए बाएं से जोरदार शॉट लगाया लेकिन उनके इस शॉट को जर्मनी के गोलकीपर मैनुअल न्यूएर ने रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed