{"_id":"4c1874f7918ad5b4110a6d8fcde6a319","slug":"germany-in-the-quarterfinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़खड़ाकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा जर्मनी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
लड़खड़ाकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा जर्मनी
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
एजेंसी/पोर्टो एलेग्रे
एजेंसी/पोर्टो एलेग्रे
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीत के जज्बे के साथ मैदान में उतरी मजबूत इरादों वाली अल्जीरियाई टीम की कड़ी चुनौती के बाद आखिरकार आंद्रे शैरेल और मेसूट ओजिल के अतिरिक्त समय में किए गए गोल की बदौलत जर्मनी ने 2-1 से जीत हासिल कर फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अंतिम आठ में जर्मनी का मुकाबला अब फ्रांस से होगा जिसने दिन के पहले मुकाबले में नाइजीरिया को हराया।
अल्जीरिया ने जर्मनी जैसी मजबूत टीम को निर्धारित 90 मिनट के समय में नाको चने चबवा दिए। पहले हाफ और दूसरे हाफ में दोनों टीमों के गोलरहित रहने के बाद अतिरिक्त समय में मैच का फैसला हुआ जिसमें आंद्रे शैरेल ने 92वें और ओजिल ने 120वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 पहुंचा दिया। हालांकि अल्जीरिया के मुकाबला हाथ से निकलने के बावजूद मैच समाप्ति की घोषणा से पहले आखिरी समय में अब्देलमाउमेने जाबू ने गोल कर अपनी हार का अंतर कम किया और स्कोर 2-1 पहुंचाया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और यूरोपीय टीम जर्मनी ने अंतिम आठ में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली थी। जर्मनी की इस जीत के साथ ही उसका 1938 के बाद से खेले गए हर वर्ल्ड कप में कम से कम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड बचा रह गया। दूसरी ओर अल्जीरिया की हार के साथ टूर्नामेंट से अब सभी अफ्रीकी टीमें बाहर हो चुकी हैं।