ब्राजील को 7-1 से रौंद फाइनल में पहुंचा जर्मनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील में खेले जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में जर्मनी ने ब्राजील को 7-1 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।
फाइनल में जर्मनी का मुकाबला अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। जबकि तीसरे स्थान के लिए ब्राजील दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से भिडे़गा।
फुटबॉल वर्ल्ड कप में ब्राजील का ये अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है।
पूरे खेल में एक ही गोल!
ब्राजील की तरफ से ऑस्कर ने खेल समाप्त होने के कुछ समय पहले 90वें मिनट में इकलौता गोल किया।
खेल शुरू होने के साथ ही जर्मनी मैदान में हावी दिख रही थी। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाफ टाइम तक जर्मनी ने ब्राजील पर 5-0 की बढत बना ली थी।
जर्मनी की तरफ से मूलर ने 11वें मिनट में पहला गोल किया। उसके बाद तो जैसे गोलों की झड़ी लग गई।
ब्राजील समर्थकों का आश्चर्य
जर्मनी के इस खेल को देखकर ब्राजील के समर्थक समझ हीं नहीं पा रहे थे कि क्या हुआ।
ऐसा लग रहा था कि जर्मनी का हर खिलाडी गोल कर देगा।
पहले गोल के कुछ ही देर बाद 23वें मिनट में जर्मनी की तरफ से क्लोजा ने दूसरा गोल कर दिया।
क्रूस के दो गोल
जबकि टोनी क्रूस ने 25वें मिनट में तीसरा गोल किया।
क्रूस ने ही 26वें मिनट में चौथा गोल किया।
सैमी खदीरा ने 29वें मिनट में जर्मनी की तरफ से पांचवा गोल किया।