{"_id":"5f47c94469cd3c61565390e3","slug":"gareth-barry-retired-after-record-653-english-premier-league-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीमियर लीग में रिकॉर्ड 653 मैच खेलने वाले गैरेथ बैरी ने 39 वर्ष की उम्र में संन्यास लिया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
प्रीमियर लीग में रिकॉर्ड 653 मैच खेलने वाले गैरेथ बैरी ने 39 वर्ष की उम्र में संन्यास लिया
Thu, 27 Aug 2020 08:25 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 27 Aug 2020 08:25 PM IST
सार
गैरेथ बैरी ने मैनचेस्टर सिटी को 2012 में प्रीमियर लीग खिताब दिलाने में मदद की, जिसके बाद वह एवरटन से जुड़ गए। 2017 में वेस्ट ब्रोम में आने से पहले वह चार साल गुडिसन पार्क के लिए भी खेले।
विज्ञापन
गैरेथ बैरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रीमियर लीग में रिकॉर्ड 653 मैच खेलने वाले मिडफील्डर गैरेथ बैरी ने 39 वर्ष की उम्र में फुटबॉल से संन्यास ले लिया। पिछले तीन साल से वेस्ट ब्रोमविच एलबियोन से जुड़े बैरी के बारे में क्लब ने गुरूवार को ट्वीट किया, ‘शानदार और रिकॉर्ड तोड़ने वाला करियर। गैरेथ बैरी संन्यास के बाद ‘ऑल द बेस्ट’।’
विज्ञापन
बैरी इंग्लैंड के लिए 53 मैचों में खेले थे। ब्राइटन की युवा टीम के साथ खेलने के बाद 1997 में वह एस्टन विला से जुड़ गए थे। एक साल बाद उन्होंने 17 साल की उम्र में विला की सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया और फिर 2009 में मैनचेस्टर सिटी से जुड़ने से पहले विला के लिए 441 मैच खेल लिए थे।
विज्ञापन