फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   From a sensor-equipped ball to a robot dog, these five technologies will be on display at FIFA world Cup

FIFA World Cup: इस बार का फीफा विश्व कप क्यों होगा बेहद खास? सेंसर वाली गेंद से रोबो डॉग तक दिखेंगी 5 तकनीक

Thu, 11 Jun 2026 02:05 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 11 Jun 2026 02:05 AM IST
सार

फीफा विश्व कप का आज से आगाज हो रहा है। इस बार का विश्व कप कई मायनों में विशेष है और नई तकनीक के इस्तेमाल से ये और भी रोमांचक बनेगा।

विज्ञापन
From a sensor-equipped ball to a robot dog, these five technologies will be on display at FIFA world Cup
फीफा विश्व कप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

फुटबॉल का सबसे बड़ा शो यानी फीफा विश्व कप आज से शुरू होने जा रहा है। इस बार यह फुटबॉल महाकुंभ कई मायनों में पिछले 96 साल के सभी फुटबॉल आयोजनों को पछाड़ने जा रहा है। 39 दिन तक चलने वाला विश्व कप पहली बार तीन देशों की मेजबानी में हो रहा है। पहली ही बार इसमें 48 टीमें भाग लेंगी। इसके अलावा भी खासतौर पर तकनीक के मामले में यह बेहद खास साबित होने जा रहा है। ऐसे ही पांच तकनीकी उपयोग के बारे में हम आपको बता रहे हैं।
विज्ञापन

रोबो डॉग निपटेंगे दंगाइयों से
स्टेडियम में सुरक्षा के लिए मैक्सिको पुलिस खास रोबो डॉग लाई है। इन्हें ग्वाडालूप नगर परिषद ने 145,000 डॉलर में खरीदा है, जो स्टेडियम में दंगा आदि होने पर वहां जाकर सुरक्षा बलों को लाइव वीडियो फीड देंगे ताकि वे कार्रवाई तय कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल-पल की खबर देगी मैच बॉल
इस बार विश्वकप की आधिकारिक मैच बॉल का नाम 'ट्रायोंडा' है। इस फुटबॉल में इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट सेंसर लगा है, जो प्रति सेकेंड 500 बार डेटा वीडियो असिस्टेंट रेफरी को भेजेगा। यह गेंद की 3डी गतिविधि रिकॉर्ड करता है। इससे ऑफसाइड आदि में सटीक निर्णय लेना संभव होगा।
विज्ञापन

एडवांस ऑफसाइड तकनीक  
इस विश्व कप में लाइनमैन नहीं बल्कि एडवांस सेमी ऑटोमेटेड तकनीक गेंद के ऑफसाइड होने का निर्णय लेगी। यह पुरानी तकनीक की जगह लेगी, जो 10 सेंटीमीटर तक सटीक फैसला लेगी और वीएआर के बजाय सीधे रेफरी के ईयरपीस पर रियल टाइम में ऑडियो अलर्ट भेजेगी।

From a sensor-equipped ball to a robot dog, these five technologies will be on display at FIFA world Cup
फीफा विश्वकप - फोटो : अमर उजाला/AI
एआई वाला 3डी प्लेयर अवतार
फीफा ने एआई बेस्ड 3डी प्लेयर 'अवतार' लॉन्च किया है। यह हर खिलाड़ी के शरीर के डिजिटल स्कैन का 3डी मॉडल बनाएगा। इसका उपयोग खिलाड़ियों के बाधा डालने या ऑफसाइड जाने पर उन्हें ट्रैक करने के लिए होगा।

रेफरी के बॉडी कैमरे 
विश्व कप के सभी 104 मैचों में रेफरी कई प्रमुख लीग की तरह बॉडी कैमरों का भी उपयोग करेंगे। इससे प्रशंसकों को मैदान पर खेल का ऐसा दृश्य देखने को मिलेगा मानो वे खुद वहीं मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed