{"_id":"ba73b8b4-29d4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"friendly-soccer-match-cancelled-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-यमन मैत्री फुटबाल मैच रद्द","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारत-यमन मैत्री फुटबाल मैच रद्द
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 09 Nov 2012 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और यमन के बीच गुवाहाटी में 14 नवंबर को होने वाला अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबाल मैच यमन टीम की हवाई टिकटों के निरस्त हो जाने के कारण रद्द कर दिया गया है। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने इस मैच के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित की थी लेकिन इसके अगले ही दिन उसने बयान जारी कर कहा कि यह मैच रद्द हो गया है।
विज्ञापन
एआईएफएफ ने इस मामले की जानकारी एशियाई फुटबाल परिसंघ को दे दी है। एआईएफएफ ने इस मैच के लिए दूसरी टीम के लिए भी प्रयास किया लेकिन समय की कमी के कारण दूसरी टीम नहीं मिल सकी।
विज्ञापन