{"_id":"5ee579047093fe3f947dbdf8","slug":"fresh-swiss-investigation-targets-ex-fifa-president-sepp-blatter","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल कोष से 10 लाख डॉलर भुगतान मामला, फिर जांच के घेरे में आ सकते हैं फीफा के पूर्व अध्यक्ष ब्लाटर ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटबॉल कोष से 10 लाख डॉलर भुगतान मामला, फिर जांच के घेरे में आ सकते हैं फीफा के पूर्व अध्यक्ष ब्लाटर
Sun, 14 Jun 2020 06:40 AM IST
संदीप भट्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 14 Jun 2020 06:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा के पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लाटर की फुटबॉल कोष से 10 लाख डॉलर के भुगतान संबंधित संदिग्ध आपराधिक कुप्रबंधन के लिए स्विट्जरलैंड में एक और नई जांच हो सकती है।
विज्ञापन
फीफा ने यह ऋण 2010 में त्रिनिदाद एवं टोबैगो फुटबॉल संघ को दिया था और एसोसिएटिड प्रेस द्वारा देखे गए दस्तावेजों के अनुसार ब्लाटर को स्विस फेडरल द्वारा ‘आरोपी व्यक्ति’ के तौर पर अधिसूचित किया गया है।
विज्ञापन
इस दस्तावेज के अनुसार यह भुगतान ब्याज मुक्त और असुरक्षित था और फिर बाद में इसे भेंट स्वरूप माफ कर दिया गया। हालांकि 84 साल के ब्लाटर ने विश्व फुटबॉल संचालन संस्था से जुड़े वित्तीय घोटालों के बावजूद किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है। हालांकि उन्हें अध्यक्ष पद से प्रतिबंधित कर दिया गया था लेकिन अब उनके ही देश में उनके खिलाफ मुकदमा चल सकता है।
विज्ञापन