फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   French League: PSG beat Lens 3-1, Mbappe's record 139th goal, Messi also scores

French League: पीएसजी ने लेंस को 3-1 से हराया, म्बापे के रिकॉर्ड 139वां गोल दागा, मेसी भी चमके

Sun, 16 Apr 2023 07:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 07:41 PM IST
सार

पीएसजी की जीत में कप्तान काइलिन म्बापे ने मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने टीम के लिए पहला गोल किया। यह लीग में क्लब के लिए उनका रिकॉर्ड 139 गोल रहा।

विज्ञापन
French League: PSG beat Lens 3-1, Mbappe's record 139th goal, Messi also scores
किलियन एमबाप्पे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने पिछले कुछ समय के खराब प्रदर्शन से उबरते हुए दूसरे स्थान पर चल रहे लेंस को 3-1 से हराकर फ्रेंच लीग, लीग-1 में शीर्ष स्थान पर अपनी बढ़त को नौ अंकों का कर लिया। इस जीत में कप्तान काइलिन म्बापे ने मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने टीम के लिए पहला गोल किया। यह लीग में क्लब के लिए उनका रिकॉर्ड 139 गोल रहा। इसके साथ ही वह लीग में पीएसजी के शीर्ष स्कोरर बन गए। उन्होंने क्लब के लिए 138 गोल करने वाले उरुग्वे के एडिंसन कवानी को पीछे छोड़ा। म्बापे का यह क्लब के लिए कुल 203वां गोल रहा। कुछ समय पूर्व ही म्बापे ने क्लब के लिए 200वां गोल किया था और उसके लिए वह सर्वकालिक शीर्ष स्कोर बने थे।
विज्ञापन


मेसी ने क्लब के लिए सत्र का 15वां गोल किया
सभी प्रतियोगिताओं में आठ मुकाबले हारने वाली पीएसजी के लिए यह मुकाबला अहम था। 25वें मिनट में मिडफील्डर वितिन्हा के पास पर उन्होंने गोल के दाहिने निचले हिस्से में फर्स्ट टाइमर लगाया। यह इस सत्र में क्लब के लिए उनका 20वां गोल रहा। छह मिनट बाद ही 25 मीटर की दूरी से वितिन्हा ने पीएसजी की बढ़त 2-0 कर दी। मेसी भी पीछे नहीं रहने वाले थे। 40वें मिनट में उन्होंने म्बापे से मिले पास को गोल में भेजा। यह इस सत्र में क्लब के लिए उनका 15वां गोल रहा।
विज्ञापन


10 खिलाडियों से खेली लेंस
लेंस के मिडफील्डर सालिस अब्दुल समद को 19वें में ही लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। हालांकि 10 खिलाडिय़ों के बावजूद लेंस ने दूसरा हाफ में अच्छा खेल दिखाया। पीएसजी के फैबियन रुइज ने गेंद को बॉक्स में हाथ से छुआ, जिससे लेंस को पेनाल्टी मिली। पोलैंड के विंगर प्रेजमाइस्लॉव फ्रेंकोवस्की ने 60वें मिनट में इस पर गोल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ला लिगा: रियल मैड्रिड ने कैडिज को 2-0 से हराया
बार्सिलोना। रियल मैड्रिड ने कैडिज पर स्पेनिश लीग ला लिगा में 2-0 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ उसने शीर्ष पर चल रहे बार्सिलोना की बढ़त का अंतर 10 अंक कर दिया गया है। रियल के अगले सप्ताह चैंपियंस लीग के दूसरे चरण का क्वार्टर फाइनल चेल्सी के खिलाफ उसके घर में खेलना है। रियल पहला चरण जीत चुका है। रियल को दोनों गोल दूसरे हाफ में नसीब हुए। 72वें मिनट में नाचो फर्नांडीज ने और 76वें मिनट में मार्को एसेंसियो ने गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed