फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   france topples fifa rankings germany slumped to 15

2018 विश्व कप चैंपियन फ्रांस रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा, जर्मनी और अर्जेंटीना को लगा तगड़ा झटका

Fri, 17 Aug 2018 09:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Aug 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
france topples fifa rankings germany slumped to 15
फ्रांस वर्ल्ड कप चैंपियन

2018 विश्व कप चैंपियंस फ्रांस की टीम गुरुवार को जारी फीफा रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। वहीं 2014 विश्व कप चैंपियन जर्मनी को रूस विश्व कप के पहले दौर में बाहर होने से गहरा झटका लगा और वह रैंकिंग में 15वें स्थान पर खिसक गई है।

विज्ञापन


15 जुलाई को जब फ्रांस ने 2018 फीफा विश्व कप फाइनल में क्रोएशिया को 4-2 से हराया, उसके बाद पहली बार फीफा ने टीम रैंकिंग जारी की है। फीफा ने अपने आलोचनात्मक फॉर्मूले में भी बदलाव किया और रैंकिंग जारी की। फ्रांस के बाद दूसरे नंबर पर बेल्जियम की टीम है, जिसे चैंपियन ने सेमीफाइनल में मात दी थी।
विज्ञापन


ब्राजील की टीम को क्वार्टरफाइनल में बेल्जियम से शिकस्त झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद वह रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। रोचक बात यह है कि वर्ल्ड कप की रनर्स-अप क्रोएशिया ने 16 स्थानों की छलांग लगाई और 20वें स्थान से सीधे चौथे नंबर पर पहुंच गई है। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली उरुग्वे की रैंकिंग में भी 9 स्थान का सुधार हुआ और वह पांचवें स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरी केन के नेतृत्व में इंग्लैंड ने विश्व कप में धमाल मचाया और 6 स्थान के सुधार के साथ वह 12वें से छठें स्थान पर पहुंच गई है। लियोनेल मेसी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना की टीम 11वें स्थान पर खिसक गई है। 

क्या है फीफा का नया फॉर्मूला

france topples fifa rankings germany slumped to 15
FIFA WORLD CUP 2018

फीफा ने कहा कि उनके नए फॉर्मूले को फीफा परिषद ने विश्व कप से पहले मंजूरी दे दी थी, जिसमें मैच के परिणामों के मुताबिक प्वाइंट्स जोड़े या घटाए जाते हैं। पहले एक समय के मुताबिक औसत निकालकर प्वाइंट़्स दिए जाते थे। वैश्विक फुटबॉल शासकीय इकाई ने कहा कि नई प्रणाली दो साल में विकसीत की गई है, जिसमें विभिन्न एल्गोरिथम का परीक्षण हुआ और उस पर विचार-विमर्श हुआ।

फीफा ने कहा कि नई प्रणाली के मुताबिक मैचों का वजन नहीं नापा जाएगा कि वह किस प्रांत में खेले जा रहे हैं। इससे सभी संघों को स्पष्ट और बराबर मौका मिलेगा। फीफा ने कहा कि हमारा पुराना फॉर्मूला वार्षिक औसत निकालना होता था, जिसमें टीमों की क्षमताओं का असर कम होना शामिल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed