Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: फ्रांस ने प्रेस कांफ्रेंस में मनाया विश्व कप जीत का असली जश्न, कोच को बीयर से नहलाया

Mon, 16 Jul 2018 11:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
France lift World Cup for a second time and celebrate with beer in coach Didier Deschamps pc
france world cup

क्रोएशिया को खिताबी मुकाबले में 4-2 से रौंदते हुए फ्रांस ने दूसरी बार फुटबॉल विश्व कप जीता। मैच के दौरान जहां गोल की बारिश देखने को मिली तो मैच खत्म होते-होते बादल भी जमकर बरसे। प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान हुई झमाझम बारिश ने खिलाड़ियों, अधिकारियों समेत राजनीतिक हस्तियों तक को विश्व कप की खुमारी में भीगो दिया। मगर असल मस्ती तो फ्रेंच खिलाड़ियों ने बाद में की।

Trending Videos
France lift World Cup for a second time and celebrate with beer in coach Didier Deschamps pc

प्राइज सेरेमनी के बाद पहले फोटो सेशन में खिलाड़ियों ने जमकर नहाया। बारिश की बुंदों में खुद को सराबोर करते हुए 20 साल के इंतजार के बाद आए इस विश्व कप को नजर भर देखा। साथ में फोटो खिंचाई और जब मैदान में पानी भर गया तो उसके कीचड़ में लोट लगाने से भी गुरेज नहीं किया, लेकिन शायद जश्न अभी बाकि था। अगली बारी थी कोच डिडिएर डेसचैम्प्स के प्रेंस कॉन्फ्रेंस की।

France lift World Cup for a second time and celebrate with beer in coach Didier Deschamps pc
france world cup

विश्व कप हासिल करने के बाद कोच डिडिएर डेसचैम्प्स प्रेस को संबोधित कर रहे थे। तभी वहां पूरी फ्रांस फुटबॉल टीम आ धमकी। बड़े-बड़े दिग्गजों को पानी पिलाकर विश्व कप खिताब हासिल करने वाले फ्रेंच खिलाड़ियों के हाथों में इस बार बियर थी। दनदनाते हुए हॉल में अंदर घुसने के बाद इन खिलाड़ियों ने अपने कोच-मैनेजर पर बियर की बोतल उड़ेल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
France lift World Cup for a second time and celebrate with beer in coach Didier Deschamps pc

देखते ही देखते पूरे कॉन्फ्रेंस हॉल में तालियां-सीटियों और कैमरे के फ्लैश की आवाज सुनाई देने लगी। मानो हर कोई इस अद्भुत क्षण को अपने कैद कर लेना चाहता हो। इस बियर सेलिब्रेशन में लगभग सभी खिलाड़ी समान रूप से शामिल थे।

विज्ञापन
France lift World Cup for a second time and celebrate with beer in coach Didier Deschamps pc

युवाओं से सजी इस फ्रांस ने एकदम युवाओं वाले अंदाज में न सिर्फ जश्न का माहौल बना दिया बल्कि अपने कोच डेसचैम्पस को प्रेस कॉन्फ्रेंस बंद करने पर मजबूर कर दिया।

देखिए वीडियो

 



 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed