फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार के बावजूद लुका मॉड्रिक ने जीती गोल्डन बॉल, क्रोएशियाई राष्ट्रपति ने गले लगाकर बढ़ाया हौसला

Mon, 16 Jul 2018 11:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
This is how Croatia president Kolinda Grabar KitarovićLuka cheers golden ball winner luka Modric
फ्रांस की जीत के साथ ही फीफा विश्व कप 2018 का समापन हुआ। फाइनल में क्रोएशिया को 4-2 से रौंदते हुए फ्रांस 20 साल बाद दोबारा विश्व विजेता बना। हालांकि गोल्डन बॉल का अवार्ड क्रोएशियाई कप्तान लुका मॉड्रिक के नाम रहा।
This is how Croatia president Kolinda Grabar KitarovićLuka cheers golden ball winner luka Modric

गोल्डन बॉल का खिताब टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मिलता है। इस होड़ में क्रोएशिया के कप्तान लुका मॉड्रिक, फ्रांस के कायलिन मबापे, बेल्जियम के केविन डि ब्रूइन और इडेन हेजार्ड थे। आखिरकार क्रोएशिया के लुका मॉड्रिक को यह खिताब मिला।

This is how Croatia president Kolinda Grabar KitarovićLuka cheers golden ball winner luka Modric
1994 के बाद से कभी भी विश्व विजेता बनने वाली टीम के खिलाड़ी ने इस खिताब पर कब्जा नहीं जमाया है। 1994 में ब्राजील के रोमारियो ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
This is how Croatia president Kolinda Grabar KitarovićLuka cheers golden ball winner luka Modric
इस दौरान लुका मॉड्रिक बेहद निराश नजर आए। उनके चेहरे पर मायूसी और अपनी टीम को पहला विश्व कप न दिला पाने का दुख साफ-साफ नजर आ रहा था। ऐसे वक्त में पोडियम पर मौजूद क्रोएशियाई राष्ट्रपति कोलिंदा ग्राबर किटारोविक ने मॉड्रिक का जमकर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
This is how Croatia president Kolinda Grabar KitarovićLuka cheers golden ball winner luka Modric
मौजूदा विश्व कप के सबसे बेहतरीन मिडफिल्डर माने जा रहे इस खिलाड़ी को कोलिंदा ग्राबर ने बड़ी आत्मियता के साथ गले लगाते हुए न सिर्फ हिम्मत बंधाई बल्कि क्रोएशियाई टीम को फर्श से अर्श तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद भी किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed